Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    डायन के आरोप में महिला और उसके परिजनों की जमकर पिटाई
    डायन का आरोप लगाकर महिला और उसके परिजनों को लाठी डंडे से पीटा, कुछ दिन पहले आरोपी के पत्नी की हुई थी मौत!बाढ़ थाना का मामला
    पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत राणाबीघा गांव में कुछ दबंग लोगों ने डायन बिसही के आरोप में एक महिला और उसके परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई । गुरुवार देर रात से महिला मधु देवी का प्राथमिक उपचार बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

    मधु देवी के पड़ोस में एक महिला की कुछ दिनों पहले किसी बीमारी से मौत हो गई थी। उसके पति मनोरंजन ने मधु देवी पर उसकी पत्नी पर टोना टोटका कर मार देने का आरोप लगाया। मनोरंजन सिंह सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। महिला गांव में मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोप है कि लाठी डंडों से लैस नागो सिंह, गणेश सिंह समेत कुछ लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। महिला को पिटते देख उसकी बेटी गुड़िया और घर के अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े।

    लेकिन आक्रोशित लोगों ने लोहे के रॉड और डंडों से मंदिर के पास ही मधु देवी, उसके पति मिथिलेश सिंह, बेटी और दामाद को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मधु देवी ने बताया कि उसके जमीन पर भी नागो सिंह ने कुछ साल पहले कब्जा कर लिया था और बराबर उनके परिजनों के साथ किसी न किसी बहाने मारपीट करते थे। मधु देवी ने डायन बिसाही के आरोप में जानलेवा हमला करने का केस बाढ़ थाने में दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमि को हरित बनाओ
    Next Article दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.