न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर को आज सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दिया हैऔर आशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर के न्यायिक सेवा के लंबे अनुभव का लाभ अब सर्वोच्च न्यायालय को भी मिलेगा l
श्री शुक्ल नेअपने बधाई संदेश में कहा है कि न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी शानदार काम किए और उनके निर्णयों को लोंगो ने सराहा भी था l श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर के सर्वोच्च न्यायालय में जाने से झारखंड भी गौरवांवित हुआ है l

