Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर में विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि नई सुरक्षा एजेंसी द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के कार्य से हटा दिया गया है।

    सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पहले वे WWSO कंपनी के अधीन कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS ने कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद पुराने कर्मियों को हटाकर नए लोगों की बहाली शुरू कर दी गई।

    प्रदर्शनकारी कर्मियों ने आरोप लगाया कि जब वे दोबारा ड्यूटी की मांग लेकर एजेंसी के पास पहुंचे तो CISS कंपनी से जुड़े स्थानीय समर्थक सोमनाथ सिंह द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट और घर से उठाने की धमकी दी गई। कर्मियों ने दावा किया कि उनके पास बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

    सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं, लेकिन अचानक नौकरी छिन जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

    प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त से मांग की कि पुराने सुरक्षा कर्मियों को पुनः कार्य पर रखा जाए तथा धमकी और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस आंदोलन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने समर्थन दिया है। नेताओं ने कहा कि यदि सुरक्षा कर्मियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बताया गया कि मामले को लेकर शनिवार को त्रिपक्षीय वार्ता होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज
    Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.