बेगूसराय, बछवाड़ा और तेघड़ा से भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी कुंदन कुमार, सुरेंद्र मेहता और रजनीश कुमार को मिला मौका
राष्ट्र संवाद उप ब्यूरो
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने बेगूसराय, बछवाड़ा और तेघड़ा विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
पार्टी ने बेगूसराय से की नी:वर्तमान विधायक युवा नेता कुंदन कुमार, तेघड़ा से पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार तथा बछवाड़ा से बिहार सरकार के नी:वर्तमान खेल मंत्रीवरिष्ठ सुरेंद्र मेहता को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेतृत्व ने इन तीनों प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि ये क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत जनाधार वाले, सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो संगठन के प्रति निष्ठा के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में लगभग सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि अन्य सीटों पर मंथन जारी है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस बार टिकट वितरण में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद उत्साह देखा गया है। समर्थकों ने जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटीं और पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी संगठन जनता के विश्वास पर खरा उतरने और विकास, सुशासन और स्थिरता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

