Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मृत मरीज की किडनी निकालने के आरोप में क्लिनिक में तोड़ फोड़।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मृत मरीज की किडनी निकालने के आरोप में क्लिनिक में तोड़ फोड़।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट

    बेगूसराय :बेगूसराय में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा और तोड़ फोड़ किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बहाने डॉक्टर ने मरीज का किडनी निकाल लिया, जिस वजह से मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया निवासी रामविनय पासवान के रूप में की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित एक निजी क्लीनिक की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई।
    परिजनों का कहना है कि रामविलास पासवान अचानक गिर गये और फिर उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। पेट दर्द की शिकायत लेकर उनके परिजन निजी अस्पताल में लेकर आए। मरीज को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने मरीज का तुरंत ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान रामविनय पासवान की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गये और उस निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान उनलोगों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ किये। परिजनों का आरोप है कि इलाज में डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। साथ ही उन्होंने डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान मरीज का किडनी निकाल लेने का भी आरोप लगाया है।
    स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने भी खूब तोड़-फोड़ किये। पुलिस माहौल को शांत कराने में जुटी हुई है, लेकिन परिजन न्याय की मांग करते हुए वहां अड़े हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच साल में पांच प्रधानमंत्री की बात कर रहे ‘इंडिया’ गठबंधन वाले: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article बेगूसराय पुलिस ने अपराधियों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल नंदकिशोर गिरफ्तार ।

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.