मौके पर दो युवक ने दम तोड़ दिया।
पिंकल कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय, बिहार :बेगूसराय में दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इस घटना में दो युवक बीच सड़क ही जिंदा जल गए और मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवकों को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बेगूसराय – रोसड़ा एसएच-55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिपरा निवासी विंदेश्वरी शर्मा का पुत्र छत्तीस शर्मा (32) अपने साला बागवाड़ा निवासी रुदल शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा (28) के साथ काम करने मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। एक की हालत गंभीर दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से झुलसे दोनों जा रहा है कि पिपरा निवासी विंदेश्वरी शर्मा का पुत्र छत्तीस शर्मा (32) अपने साला बागवाड़ा निवासी रुदल शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा (28) के साथ काम करने मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। एक की हालत गंभीर दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही एक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है, वही एक युवक की भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। फायर बिग्रेड टीम के राजीव रंजन ने बताया कि हम लोग जब तक पहुंचे दोनों जल कर राख हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही मिलते ही सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार एवं सदर एसडीओ राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि बाइक के आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ है। हादसे में दो युवक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई है, दोनों बाइक भी पूरी तरह से जल गई
है।

