ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय :जदयू प्रदेश पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ.सुंदरेश्वर प्रसाद सिंह दहिया पहुंचकर जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ.चंद्रप्रकाश सिंह को अंग वस्त्र व पुष्प माला से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ नंद प्रकाश 1967 में पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया उस समय सोशलिस्ट पार्टी के नाम से जाना जाता था। जननायक कर्पूरी ठाकुर के समय से उनके साथ समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय,समतामूलक समाज के प्रणेता के साथ रहकर काम किए हैं।वे जीवन भर समाजवादी विचारधारा की आवाज को बुलंद करते रहे हैं। पार्टी के वफादार,ईमानदार व कर्मठ व्यक्तित्व रहे हैं।हम लोग सामाजिक विचारधारा के सभी पुराने अभिभावकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किए हैं।पूरे बछवारा विधानसभा में जितने भी समाजवादी पुरोधा है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद राय रमेश झा, न्यूटन कुमार आदि मौजूद थे।

