चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय :भगवानपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना होने से लोग परेशान हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र के चौकीदार को सक्रियता से ड्यूटी करने का आदेश वरीय अधिकारियों ने दे रखा है पर चौकीदार द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने की सूचना पर पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा चौक स्थित शालिनी आलंकार ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी मामले में सूर्यपुरा चौक पर रात्रि ड्यूटी में प्रतिनियुक्त चौकीदार रविन्द्र कुमार को अनुपस्थित रहने व लापरवाही के आरोप में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है।इस की पुष्टि पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने की है।

