Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चोरों ने नकद समेत 2 लाख के सोना चांदी की चोरी कर हुआ फरार
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    चोरों ने नकद समेत 2 लाख के सोना चांदी की चोरी कर हुआ फरार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
    नावकोठी/बेगूसराय: क्षेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत से चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है।समसा ग्राम में सोने चांदी की दुकान से शनिवार की रात लाखों रुपए के गहने सहित नगदी लेकर चोर फरार। स्वर्णकार को सुबह में पता चला तब दौड़े आए। दुकान की स्थिति को देखकर उसके होश उड़ गए। घटना समसा के दुर्गा स्थान के बगल में वार्ड नंबर 12 में स्थित आर के ज्वेलर्स दुकान की है। दुकानदार सुनील शाह का पुत्र राजा कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की भांति देर शाम में दुकान बंद कर गांव में अपने घर वार्ड नंबर 17 चला गया। रविवार के  सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटने की सूचना दी। दुकान की शटर का ताला नहीं खुला था। शटर को लोहे के रड से ऊपर उठाकर चोर भीतर प्रवेश कर गया।चोर लगभग सात की संख्या में था।घंटों दुकान के अंदर में तिजौरी को काटकर उसमें रखे सोना चांदी से बना आभूषण सहित नगद रुपए लेकर दुर्गा स्थान के पीछे होकर बहियार की तरफ चोर भाग गया। दुकान के बगल में अपने घर के पास सोए हुए नारायण साह और मोहन तांती को हाथ पैर बांधकर लेटा दिया।वहीं छोटन साह और रतन साह के कनपटी में पिस्तौल सटाकर जान से मार देने की धमकी दी।इन लोगों ने बताया कि सभी चोरों का उम्र 20 से 25 वर्ष का है। पेंट और कुर्ता पहने हुए था। मैथिली भाषा से मिली जुली आवाज में बोल रहा था। पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि 22 ग्राम सोना 900 ग्राम चांदी नौ हजार 500 रु नगद आदि चोरी कर लिया। घटनास्थल पर उपस्थित एसडीपीओ चंदन कुमार,थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह,एसआई अरविंद शुक्ला सहित शस्त्र बल तफ्तीश में जुट गए हैं।मौके पर मुखिया अभिषेक कुमार,सरपंच बाबू साहब कुंवर, पंसस गौतम गोस्वामी, रंजीत महतो,रामानन्द चौधरी आदि उपस्थित थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि डाग स्क्वायड पहुंच चुका है और मामले की जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीरपुर किसान भवन में अभाविप के 75 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का किया गया अयोजन
    Next Article एमजीएम थाना क्षेत्र गोलियों की गूंजी आवाज पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.