Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुधवार को घर से पढ़ने के लिए निकली तीन लड़कियां गायब परिजनों ने थाने में अज्ञात के द्वारा अपहरण की आशंका में दिया आवेदन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बुधवार को घर से पढ़ने के लिए निकली तीन लड़कियां गायब परिजनों ने थाने में अज्ञात के द्वारा अपहरण की आशंका में दिया आवेदन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंझौल. ओपी क्षेत्र अंतर्गत पबड़ा गांव से तीन नाबालिग लड़कियों के एक साथ गायब होने का सनसनी खेज़ मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां पढ़ने के विद्यालय गई थी. जहां से वापस लौट कर घर नहीं आई है. जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. वहीं इस संबंध में गायब लड़की के परिजन ने मंझौल ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन के अनुसार पबड़ा वार्ड 5 निवासी पूरा देवी पति सुनील पासवान ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री (काल्पनिक नाम) हेमा अपनी सहेली (काल्पनिक नाम) अफ्शां पिता मो कैसर एवं (काल्पनिक नाम) सितारा खातून पिता मो मुर्तुजा साकिन पबड़ा के साथ लगभग पौने छ: बजे मध्य विद्यालय पबड़ा पढ़ने के लिए घर से निकली थी. विद्यालय से 12 बजे दिन तक घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. सभी रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी जब तीनों लड़कियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. तो थाना में आवेदन देने के लिए आए हैं. आवेदन में परिजनों ने आशंका व्यक्त करते कहा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि षड्यंत्र के तहत अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बहला-फुसलाकर तीनों नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है. अपहरणकर्ताओं द्वारा नाबालिगों को मानव तस्करी कर किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ बेच दिया जा सकता है. या फिर नाबालिगों के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है. इस संबंध में मंझौल ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि स्वजन के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसकी जांच की जा रही है. जांचोंपरांत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशेड़ी युवक को हंगामा करते पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article मुंडन के कार्यक्रम में गंगा नदी में डूब कर दो सगे भाइयों की मौत ।

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.