Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 8वीं पास हर बच्चे का नामांकन हाई स्कूल में हो : जिलाधिकारी
    Breaking News बिहार

    8वीं पास हर बच्चे का नामांकन हाई स्कूल में हो : जिलाधिकारी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी :बिहार : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा समाहरणालय प्रांगण से जिले के 9वीं कक्षा में नामांकन को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक टीम को जागरूकता रथ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्र छात्राओं का कक्षा 9वीं में नामांकन हो इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक रूप से अभियान चलाकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 8वीं उत्तीर्ण सभी बच्चों का 9वीं में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज, जीविका दीदियों की भूमिका भी तय की गई है। परन्तु, इस अभियान को सफल बनाने में अभिभावकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेवारी है कि समाज का हर बच्चा हाई स्कूल में नामांकित हो और उच्चतर शिक्षा की ओर कदम बढ़ाए। उन्होंने किशोरों के साथ साथ किशोरियों की शिक्षा को भी अति महत्वपूर्ण बताया और सभी तबकों में शिक्षा के उदय पर जोर दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी पूरे समाज के लिए एक चुनौती है। इससे बच्चों से बचपन छीन जाता है। जबकि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, बस उसे मौके दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज जिले के सभी पंचायतों में हाई स्कूल है और 30 जुलाई तक शैक्षणिक सत्र 2023/24 के लिए सभी पंचायतों के माध्यमिक विद्यालयों में व्यापक प्रचार प्रसार कर विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान के द्वारा शिक्षित मधुबनी-विकसित मधुबनी के संकल्प को पूरा करने हेतु समाज के सभी लोगों का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को अभियान की समाप्ति के पश्चात सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि उनके पोषक क्षेत्र में कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कोई भी छात्र छात्रा अनामांकित नहीं है।
    उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, कुंदन कुमार ने बताया कि कक्षा 9वी में नामांकन के लिए विद्यालय परित्याग पत्र आवश्यक होगा। अन्य प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड नहीं रहने की स्थिति में माता-पिता या अभिभावक की घोषणा के आधार पर ही नामांकन लिया जा सकेगा। नामांकन के उपरांत आधार कार्ड या अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाएगा।
    मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शुभम कसौधन, एडीपीसी, सतीश कुमार, गुणवत्ता समन्वयक, एसएसए, अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, एसएसए, हरिश्चंद्र राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगों : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को कराया ठीक
    Next Article सीतारामडेरा थाना पुलिस ने लूट मामले का उद्भेदन करते हुए ,3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 23, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 23, 2025

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अंतिम संस्कार: जब पूरी क्लास फेल होती है, तो सिस्टम अपराधी होता है।

    भारत में आंतकवाद के प्रयोजन का मतलब

    भारत-बांग्लादेश संबंधों में लगातार बढ़ रही दूरी चिंताजनक

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.