Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर्षो उल्लास से मनाया गया होली
    Breaking News

    हर्षो उल्लास से मनाया गया होली

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोट

    समस्तीपुर : बिथान प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास भाईचारा एवं सादगी के साथ मनाया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया। लोगों ने जमकर होली खेली। होली के मौके पर लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया। इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। होलिका दहन होने के बाद शुक्रवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। सुबह से शुरू हुआ रंगों का आयाम दिन भर चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। होली का उल्लास इतना था की बड़ी संख्या में लोगों प्रखंड क्षेत्र की सूनी पड़ी सड़कों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया।त्यौहार की मस्ती के बीच कहीं रंग में भंग ना पड़ जाए इसके लिए भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव, अंचल अधिकारी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने होली के त्योहार के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करते हुए उपद्रवियों, देसी विदेशी शराब कारोबारियों एवं शराबियों पर रोक लगाने के लिये कई कदम उठाए। साथ ही दिन भर क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे।मौके पर एसआई अमानुल्लाह खान, जय नारायण सिंह, घनश्याम पासवान, पीएसआई राजन कुमार, एएसआई विजय प्रसाद, संजीव कुमार, राकेश पासवान, भोगेंद्र यादव पुलिस बल साथ दंडाधिकारी थाना क्षेत्र में तैनात थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आहवाहन पर सिंघिया प्रखण्ड के डीलर भी धरना प्रदर्शन में सामिल होंगे
    Next Article कौमी तंजीम अखबार के पत्रकार नसीम कौसर की निधन पर प्रखंड के पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.