कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के अंतर्गत सिंघीया थाने के प्रांगण में आज मंगलवार के दिन होली और शब्बे बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने संयुक्त रूप से किया है।थाना अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गण्यमान्य लोगो को सरकार के गाइड लाइन के अनुसार होली और शब्बे बारात पर्व को मनाने तथा उत्पाद अधिनियम को पालन करने डीजे पर प्रतिबंध लगाने अश्लील गाना नही बजाने किसी भी लोगो के साथ जोर जबरदस्ती रंग या अबीर नही लगाने के अलावे कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए है उन्होंने इस संदर्भ में उक्त जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र में अन्य लोगो को जागरूक करने के लिये भी अपील किये है ताकि किसी प्रकार का हिंसात्मक घटना घटित न हो सके बैठक में एसआई कुमार भुवन, सोनू कुमार,एएसआई सुबोध कुमार मनोज चौधरी, फुलहरा के पूर्व मुखिया मनोज झा बिष्णुपुर क्योटहर के मुखिया राम सोगारथ यादव,लक्की कमती ,लगमा के मनोज सिंह शिक्षक,डीहा के उप मुखिया साहेब सिंह ,मुखिया ललित राम शशि झा लीलहौल के बिजय पासवान, मो सज्जाद मक समसाद ,ब्रह्मदेव यादव के अलावे कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे