Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजौली में गिट्टी व ईंट की कीमतों में बढ़ोत्तरी से मकान बनाना हुआ मुश्किल
    Breaking News बिहार

    रजौली में गिट्टी व ईंट की कीमतों में बढ़ोत्तरी से मकान बनाना हुआ मुश्किल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रजौली (नवादा) प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में महंगाई चरम पर है।भवन निर्माण सामग्री पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है।बालू, ईंट और गिट्टी का भाव आसमान छू रहा है।लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं।पेट्रोलियम से लेकर खाद्य पदार्थों की खरीदारी में पसीना छूट जा रहा है।कई लोगों ने भवन निर्माण कार्य भी बंद करा दिया है।वजह है कि बीते दस दिनों में बालू के भाव में जो बढ़ोत्तरी हुई है,उससे खरीदारी करने की हिम्मत लोग नहीं जुटा पा रहे हैं।पहले से जो व्यवसायी बालू रखे हैं।वह अपनी मनमर्जी का भाव ग्राहकों से वसूल रहे हैं।30 दिनों के अंतराल में जो भाव की बढ़ोत्तरी हुई है।वह अप्रत्याशित है। दरअसल कि प्रति टाली बालू की कीमत में 15 सौ से 2 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह से हर कंपनी के सीमेंट में लगभग 15 रुपए प्रति बोरी का बढ़ोतरी हुआ है। गिट्टी प्रति ट्रॉली 7 सौ से ढ़ाई हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।
    ———————————–
    3500 रुपए प्रति ट्रॉली पहुंचा बालू का भाव

    बारिश शुरू होने से पहले बालू का भाव काबू में था। जब से बारिश शुरू हुई है।बालू की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।बालू व्यवसायियों की मानें तो नदी में पानी आने व खनन कार्य प्रभावित होने के चलते घाटों पर ही बालू महंगा मिल रहा है। दस से पंद्रह दिन पहले की बात करें तो बालू का भाव प्रति ट्रैक्टर की ट्रॉली 24 सौ से 26 सौ रुपए था। वहीं बालू का भाव आज के दिनों में 35 सौ रुपए टाली लोगों को मिल रहा है। व्यवसायियों की मानें तो बालू की कीमत में अभी राहत के आसार नहीं दिख रही है। भाव में और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।बालू के साथ ही गिट्टी के भाव में भारी उछाल आया है।यहां पर दो तरह की गिट्टी आती हैं।एक सफेद और दूसरी काली।काले रंग की गिट्टी की अधिक डिमांड है।इंजीनियरों की मानें तो काले रंग की गिट्टी का प्रयोग करने से मकान में मजबूती आती है।पहले काले रंग वाले गिट्टी का भाव बाजार में 75 सौ ट्रॉली था,जो बढ़कर 10 हजार हो गया है।प्रति ट्रॉली ढ़ाई हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इसी तरह से सफेद गिट्टी का भाव 53 सौ ट्रॉली था,जो बढ़कर 6 हजार हो गया है।इस प्रकार ईंट के भाव में भी खासा इजाफा हुआ है।ईंट भट्ठा व्यवसायी ने बताया कि बरसात के चलते ईंट काफी कम निकल रहा है।बरसात होने से पहले 15 सौ ईंट का भाव 13 हजार चल रहा था।इधर ईंट के भाव में एक से डेढ़ हजार की बढ़ोतरी हुई है। उसी डेढ़ हजार ईंट के लिए डेढ़ हजार अधिक रुपए ग्राहकों को देना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवक को सांप ने डंसा,हालत गंभीर
    Next Article आनंद मार्ग के सुनील आनंद के सुपुत्र जयेश कुमार डेंगू पीड़ितो की जान बचाने के लिए 1 सप्ताह के अंदर दूसरे बार दिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.