Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत समिति की पहली बैठक।
    Uncategorized

    पंचायत समिति की पहली बैठक।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गौरव कुमार झा की रिपोर्ट
    विभूतिपुर समस्तीपुर।

    विभूतिपुर प्रखंड पंचायत समिति की पहली सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के आरंभ में उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों, मुखियागण और अधिकारियों को प्रखंड प्रमुख द्वारा चादर, पाग, माला और डायरी भेंटकर बारी-बारी से सम्मानित किया गया। इसके बाद औपचारिक रुप से शुरु हुई बैठक में प्रखंड व पंचायत की लंबित योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया गया। साथ हीं पंचायत समिति से वित्तीय वर्ष 2022-23 की नई योजनाएं दिए जाने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में सरकारी कुंआ का जीर्णोद्धार का प्रस्ताव लिया गया। वहीं आंगनवाड़ी से संबंधित विभिन्न मामलों पर जमकर बहस हुई। जिसमें पोषक क्षेत्र के बाहुल्य वर्ग सर्वेक्षण रिपोर्ट, पोषाहार में गड़बड़ी, आंगनवाड़ी सेविकाओं से प्रतिमाह की जा रही वसूली पर भी गरमा-गरम बहस हुई। उक्त मुद्दों की उच्चाधिकारी से कराए जाने का प्रस्ताव लिया गया। मनरेगा के तहत पीएम आवास योजना के मजदूरी भुगतान का भी मुद्दा उठा। वहीं मनरेगा के तहत मिट्टी कैरेज का खर्च बढ़ाने का भी प्रस्ताव लिया गया। कृषि इनपुट अनुदान में धांधली, खाद की किल्लत और कालाबाजारी, पंचायतों में किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक की उपस्थिति का मुद्दा छाया रहा। पानी से अबतक जलमग्न भूमि वाले किसानों को मुआवजा दिए जाने का भी प्रस्ताव लिया गया। धान का आच्छादन रिपोर्ट में गड़बड़ी के कारण वास्तविक किसानों के भी धान नहीं बिकने और गैर कृषकों का धान बिकने से संबंधित मुद्दों की जांच का प्रस्ताव लिया गया। प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी के निर्माण का प्रस्ताव लिया गया। शिक्षकों से अनैध वसूली व शोषण और कई विद्यालयों के सीमांकन का भी मुद्दा उठा। बैठक में आपूर्ती पदाधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर इनसे संबंधित उठे सवालों पर जबाव-तलब अगली बैठक में करमे का निर्णय लिया गया। बैठक में मुखिया रंजीत कुमार महतो, विजय कुमार चौधरी,प्रभात प्रसून, दिलीप कुमार, मनोज कुमार यादव, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, राम सेवक साह, भोला शंकर दास, सुशील कुमार चौधरी आदि ने बहस में भाग लेकर कई प्रस्ताव रखे। वहीं पंचायत समिति सदस्या कृष्णा कुमारी, ममता कुमारी, चांदनी देवी, मिथलेश सिंह, लालबाबू पंडित, निरंजन कुमार, सुनीता देवी, हिमांशु कुमार आदि मे भी प्रस्ताव रखे। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, सीओ अशोक कुमार यादव, बीएओ अवधेश कुमार, बीईओ कृष्णदेव महतो, पीओ मनरेगा जितेन्द्र कुमार, आरओ मधुसूदन चौरसिया, जेई सिकंदर कुमार आदि ने सदस्यों के सवालों का जबाव दिया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष आशा रानी, माधवी देवी, रिंकी कुमारी, सुलेखा देवी, राज कुमार, अरुण कुमार महतो आदि रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिल्हाय को वीरपुर ने 108 रनों से हराया
    Next Article अवधेश और दीप नारायण बने वार्ड सचिव

    Related Posts

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    May 21, 2025

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    May 20, 2025

    25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

    एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2025 का समापन

    लातेहार पुलिस को सफलता: JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.