Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घटिया सड़क बनाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन
    Uncategorized

    घटिया सड़क बनाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

    वीरपुर बेगूसराय

    वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जिन्दपुर गांव में घटिया सड़क बनाए जाने के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में मनमानी बरते जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाए जाने के समर्थन में नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीण मो आविद,मो हसमत,बबन झा,शंकर यादव,अरविन्द कुमार,मो साकिब,विकेश झा,मो आजम,मो शहजादा,मो मोकर्रम,नरेश सहनी,सुजीत कुमार,मो अफरोज,रणधीर राज,रेहाना खातुन,मो बसीम आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहबलपुर शिव मंदिर से जिन्दपुर गांव तक सम्पर्क पथ का निर्माण कार्य चल रहा है। किन्तु निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता काफी कमजोर है। लोगों ने कहा कि 19 फीट सड़क बनाए जाने के बजाय केवल 12 फीट ही चौड़ाई दी जा रही है। सड़क में मिट्टी भी नहीं के बराबर दी गई है। जैसे-तैसे काम निबटाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इस मामले में उन्होंने संवेदक से बात की तो उन्होंने गुणवत्ता में सुधार का आश्वासन दिया था। पर कोई सुधार नहीं की गई। निर्माण कार्य में की जा रही धांधली के खिलाफ अब ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ,डीएम और बीडीओ को आवेदन दिया है। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार रोड बनाए जाने की मांग की गई है। लोगों ने कहा है कि वे मानक के अनुसार काम चाहते हैं। यदि सरकार द्वारा तय स्टीमेट के आधार पर काम नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रद्धाजली सह संकल्प सभा का आयोजन
    Next Article 500 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को किया विनष्ट

    Related Posts

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    May 17, 2025

    दीपका में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली को लेकर बैठक की गई

    May 17, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.