संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड के गेंहरपुर पंचायत के खरमौली स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा समिति का गठन किया गया।जिसमें पदेन अध्यक्ष के रूप में वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य अरुण कुमार साह पदेन मनोनीत किए गए वहीं पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष के रूप में ललिता देवी, इंदु देवी, उषा देवी, अतिपिछड़ा वर्ग में अध्यक्ष के पद के रूप में अनिता देवी, सुनीता देवी, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के पद पर रीता देवी,मिंटू देवी, सामान्य वर्ग के पद पर गुड्डी देवी, निःशक्त पद पर सोनी देवी, जीविका के द्वारा अध्यक्ष पद पर नीलम देवी, रिंकु देवी,पुष्पम देवी मनोनीत किया गया।जिसकी जानकारी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद मध्य विद्यालय मुजफ्फरा के शिक्षक रामविनय पासवान ने दी।मौके पर विद्यालय के प्रधान, सह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी,
पंचायत के पुर्व मुखिया रामशंकर दास, पुर्व सरपंच ललन कुमार महतों,रामनंदन महतों, भूमिदाता रामहित महतों, समाजसेवी अमित कुमार, बाल्मीकि महतों, नीलम देवी, पिंकी देवी, रूबी कुमारी,विभा देवी समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।