संकल्प रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटी युवा मोर्चा
जमशेदपुर:झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का 10 तारीख को कलिकापुर मैदान में होने वाले संकल्प यात्रा की नियमित आज पोटका में पोटका मंडल युवा मोर्चा ,कव्वाली मंडल , आसनबनी मंडल का आज संयुक्त बैठक पोटका में लिया गया। साथ ही पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल में बैठक लिया
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संकल्प रैली के लिए युवाओं के साथ बैठक शुरू कर दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सांगठनिक कार्यों को गति देने, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं आगामी 09 अक्टूबर को संकल्प यात्रा के निमित प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी का जमशेदपुर आगमन और 10 अक्टूबर को पोटका तथा पूर्वी/पश्चिमी विधानसभा तथा 11 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा में होने वाले विशाल जनसभा के सफलता हेतु रूपरेखा तैयार की गई। श्री अमित ने कहा सभी विधानसभा में हजारों की संख्या में युवाओं पहुंचकर
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विभीषण सरदार जी, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह,ज़िला मंत्री गणेश सरदार और कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार, मनीष पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे