Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव में मचा घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    विधानसभा चुनाव में मचा घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विधानसभा चुनाव में मचा घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा
    कर्नाटक में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा कब होगी।प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हराने के लिए विपक्ष के नेताओं ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया। अब तक इस गठबंधन की तीन बैठके हो चुकी है। लेकिन अब तक नेताओं के बीच सीट को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हो पाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को अपने कर्नाटक दौरे के दौरान बताया कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा कब होगी?

     

    कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कब होगी सीट शेयरिंग पर चर्चा

    कर्नाटक में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारे लोग हर जगह कार्य कर करे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में जरूर जीतेंगे। भाजपा के एक विरोधी लहर भी आई है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को समस्या है और लोग उनके ख़िलाफ बोल रहे हैं।भाजपा द्वारा किए वादे नहीं निभाए गए। उनके द्वारा कर्नाटक को नजरअंदाज किया गया।” वहीं, सीट शेयरिंग के सवार पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो जाने देते हैं, उसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।

     

    आपस में हमलावर है कांग्रेस और सपा के नेता

    समजावादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा गठबंधन में सीट नहीं देने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमे पता नहीं था कि ये गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है। अगर ऐसा होता तो हम आगे देखते। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के द्वारा अखिलेश यादव को अखिलेश वखिलेश कहना भारी पड़ गया।

    वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। इसके बाद से ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मुद्दा फिर से गरमा गया, जिस पर अब कांग्रेस अध्यक्ष का बयान आया है।
    सपा के बाद जदयू ने दिया कांग्रेस को झटका
    वहीं, देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष में सीट को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं होने के कारण घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने जहां मध्य प्रदेश सहित किसी भी राज्य में इंडिया गठबंधन के सहयोगीयों को सीट देने से इंकार कर दिया है। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी मध्य प्रदेश में उतार दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJharkhand: दशहरे की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, 2 मासूम समेत 5 लोगों की मौत
    Next Article दिल्ली से मेरठ के बाद अब दिल्ली से अलवर के बीच चलेगी रैपिड रेल

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.