ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :आज( बहस्पतिवार) को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियादें सुनी गयी। कुल 75 लोगों की फरियादें, एक-एक कर प्रत्येक फरियादियों से मिलकर पुलिस कप्तान द्वारा समस्याएं सुनी गयीं और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं।