Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सीएम अशोक गहलोत
    Breaking News Headlines राजनीति

    महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सीएम अशोक गहलोत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सीएम अशोक गहलोत
    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस को आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और कहा है कि महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    सीएम गहलोत ने भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने का प्रयास किया जा रहा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस घटना को ”राजनीतिक रंग” दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह ”उचित” नहीं है।
    2 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई और बाद में उसे कोयला भट्टी में जला दिया गया, जब वह मवेशी चराने गई थी। मामले में अब तक एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, एक विवाहित नाबालिग और एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

     

     

     

    कानून तोड़ने वालों का रखा जाएगा रिकॉर्ड
    गहलोत ने पुलिस से आदतन कानून तोड़ने वालों का रिकॉर्ड रखने को कहा ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों से निकालने सहित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सोमवार रात अपने सरकारी आवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

    एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिय। उन्होंने निर्धारित समय के बाद भी खुले रहने वाले बार और नाइट क्लबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया।

     

     

     

    नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
    उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा ऐसे आउटलेटों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

    बयान के अनुसार बैठक में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में शांति की पहल करें पीएम मोदी, हम उनका समर्थन करेंगे: गौरव गोगोई
    Next Article 108 एंबुलेंस चालकों के द्वारा आयोजित धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ।

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.