जिला कांग्रेस वृहत पैमाने पर *सद्भावना यात्रा कार्यक्रम* आयोजित करेगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी जी 80वाॅ जयन्ती के अवसर पर *सद्भावना यात्रा कार्यक्रम* का आयोजन जिला कांग्रेस के तत्वावधान में 20अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री बलजीत सिंह बेदी शामिल होंगे।
सद्भावना यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृहत पैमाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेवादल कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पंचायती राज विभाग, किसान विभाग, AIPC, किसान विभाग, स्वास्थ्य विभाग कांग्रेस, 20-सूत्रीय एवं 15-सुत्रीय सदस्य, क्रिडा विभाग, विधि विभाग, इंटक, पंचायत अध्यक्ष, बुथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्त्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
सद्भावना यात्रा कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे करेंगे एवं सभी का स्वागत प्रखण्ड अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे से वर्मामाइन्स डनलप मैदान से शुभारंभ हो कर सद्भावना यात्रा कैरेज काॅलोनी, चुना भट्टा, नवजीवन आश्रम, लक्ष्मीनगर, प्रेम नगर, बजरंगी बगान, आजाद बस्ती, जेम्को, महानन्द बस्ती, वर्मामाइन्स बस्ती में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर यात्रा सभा में तब्दील हो जाएगी।