जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जामताड़ा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी मैदान में नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष रहे स्वर्गीय मुकुंद मुरारी पंडित जी का एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा कहा गया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ मिलनसार व्यक्ति थे उनके जगह भरपाई करना संघ के लिए कठिन है एवं उनकी कमी महसूस की जा रही है। शोक सभा में जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया जिला ,उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव, मीडिया प्रभारी एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देव कुमार साव,नारायणपुर प्रखंड प्रतिनिधि ललित पंडित, सरफुद्दीन अंसारी ,सुधीर पंडित ,फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चंद्र महतो ,नाला प्रखंड प्रतिनिधि सोमनाथ साधु ,जामताड़ा प्रखंड से महेंद्र यादव, तपन किस्कू आदि अन्य डीलर उपस्थित थे।