जमशेदपुर :लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के द्वारा प्लास्टिक के रोकथाम हेतु साकची गोलचक्कर में कपड़े का थैला का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजुला सिंह ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा लायन विश्व सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई है, जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके अंतर्गत निरंतर सभी लायंस क्लबों के द्वारा समाज के प्रति कोई ना कोई कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हमारे लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा जमशेदपुर के साकची स्थित गोलचक्कर के पास राहगीरों के बीच 50 पीस कपड़े का थैला वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण पर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में लोगों को बता कर जागरूक भी किया गया। इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायन राजीव कुमार, लायन राहुल सिंह चंदेल, आकाश रजक, राजू गोराई, अन्ना मलाई, सूरज राय, सुखदेव गोराई, आशीष कुमार चंद्रा, भागीरथ गोराई, अविनाश शर्मा, बिहारी गोराई, विकास झा, धारमु सिंह भूमिज, अशोक रजक, संतोष झा, जयराम डोरा, अभिषेक लागुरी, सुनील रविदास आदि लोग उपस्थित थे।