Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए ‘न्याय’ के आधार पर वोट मांगे, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मंदिर, मटन, मंगलसूत्र और मुजरे’ के नाम पर प्रचार किया और यही कारण है कि ‘इंडिया’ गठबंधन को स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।

    पार्टी ने ‘भाग मोदी भाग’ शीर्षक वाली एक पुस्तिका भी जारी की, जिसमें उन 272 सवालों का उल्लेख है, जो उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 72 दिनों में पूछे हैं।

     

     

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी तरफ से 72 दिनों में 272 सवाल प्रधानमंत्री से किए गए, लेकिन एक सवाल का जवाब नहीं मिला।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सकारात्मक एजेंडे के साथ जनता का समर्थन हासिल करने में सफल रही।

    रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार बहुत ही सकारात्मक था। ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का परिणाम था कि हम जनता के बीच पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ के साथ गए। कांग्रेस ने इस यात्रा के दौरान 23 जनवरी से 16 मार्च तक देश के सामने 5 न्याय और 25 गारंटी रखी थी। इसके माध्यम से श्रमिक न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, हिस्सेदारी न्याय, नारी न्याय की बात की गई।’’

    उनके अनुसार, ‘‘ इसके साथ ही हमने संविधान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।’’

     

     

     

    उन्होंने चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा, ‘‘हमने 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117 शिकायतें कीं। ये शिकायतें आचार संहिता समेत कई अन्य उल्लंघनों के बारे में थीं। इनमें 14 शिकायतें नरेन्द्र मोदी, 8 शिकायतें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीन शिकायतें गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गईं। लेकिन कई ऐसी शिकायतें हैं, जिनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’’

    कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया, ‘‘ कांग्रेस ने ‘न’ से न्याय के आधार पर अपनी बात रखी और अपना प्रचार किया। वहीं, नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने ‘म’ से मंदिर, मंगलसूत्र, मटन, मुसलमान, मुजरा जैसे शब्दों के आधार पर अपना प्रचार किया। ’’

    खेड़ा ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इन सबके बाद अब प्रधानमंत्री ध्यान लगाने चले गए हैं। जिस आदमी ने पूरे 10 साल लोगों का ध्यान भटकाया, अब वह ध्यान लगा रहे हैं।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘जब हम ‘न्याय’ की बात कर रहे थे, तो नरेंद्र मोदी टोंटी और भैंस चोरी और मटन की बात कर रहे थे। कांग्रेस के प्रचार ने नरेंद्र मोदी के प्रचार को पटरी से उतार दिया। इस चुनाव में उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं था।

    कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच के मामले में उनकी पार्टी भाजपा से बहुत आगे रही।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं का बड़े पैमाने पर समर्थन देखने को मिला।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतगणना के दिन भाजपा के झूठ और ‘एक्जिट पोल’ से सावधान-सतर्क रहें: अखिलेश
    Next Article पप्पू यादव एनडीए पर जमकर बरसे ,बोले ‘निशिकांत दुबे बड़े बहुरूपिया नेता ‘

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.