Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विवेक विद्यालय के पांचवीं के छात्र को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ने भेंट की पाठ्यपुस्तकें
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    विवेक विद्यालय के पांचवीं के छात्र को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ने भेंट की पाठ्यपुस्तकें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विवेक विद्यालय के पांचवीं के छात्र को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ने भेंट की पाठ्यपुस्तकें

    ◆ भावी भारत निर्माण में सभी अपने स्तर से सक्षम योगदान सुनिश्चित करें : दिनेश कुमार

    “शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए” की शास्वत सोच से प्रेरित होकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार लगातार जरूरतमंद मेधावी छात्रों की ओर मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। वैसे छात्र को परिवार की वित्तीय परेशानियों के कारण अपनी पाठ्यपुस्तक खरीदने तक से वंचित रह गये, उन्हें दिनेश कुमार व्यक्तिगत सहयोग द्वारा किताबें उपलब्ध करा रहे हैं। शुक्रवार को गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की पांचवीं कक्षा के छात्र अनूप दास को दिनेश कुमार ने पाठ्यपुस्तक भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। उक्त छात्र गोविंदपुर अंतर्गत खखरीपाड़ा का निवासी है। आसनबनी के मंडल अध्यक्ष हलधर दास ने इस बच्चे को पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने निमित्त पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से आग्रह किया था। आज स्वयं दिनेश कुमार व स्थानीय मंडल भाजपा के नेताओं ने छात्र के घर पहुँचकर उसे किताबें भेंट किये। मौके पर दिनेश कुमार ने कहा कि वित्तीय कारणों से किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसकी हम सभी को चिंता करनी चाहिए। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आग्रह किया कि कोविड की चुनौतियों से जूझ रहे परिवारों की मदद को आगे आयें। कहा कि विद्या दान करना पुनीत कार्य है, भावी भारत निर्माण में सभी को अपने स्तर से सक्षम योगदान सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से साथ मे आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास,गोविन्दपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह,आशीष राय,इंद्रजीत सिंह,नरेंद्र सिंह पिंटू ,दलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर ED ने मारा छापा
    Next Article मेनहर्ट के मामले पर कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंक कर अपना गुजारा कर रहे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.