सीएम गहलोत बच्चों के साथ देखेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग, दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश बनेगा भारत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार शाम को स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर टीवी पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे। गहलोत ने उम्मीद जताई कि देशवासियों की आशा एवं विश्वास है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के रूप में इसरो एक इतिहास रचेगा।
इतिहास रचेगा भारत
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा ‘ऑल इज वेल।’ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत इतिहास रचने के बेहद करीब है। अब व लैंडिंग की से कुछ ही घंटों बाद जब भारतीय क्षितिज पर सूर्य अस्ताचलगामी होगा तब, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सूर्य व की पहली किरण पहुंचना शुरू करेगी और लैंडर विक्रम अपने आखिरी सफर पर निकलेगा। समय होगा शाम 5.45 बजे।
अगर सब कुछ सामान्य रहा तो लगभग 19 मिनट बाद शाम 6.04 बजे में चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम, चांद की धरती पर आहिस्ते से अपना मजबूत पांव रखेगा।