Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    रांची परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 रांची परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का होगा जीर्णोद्धार, पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा। इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है इसी खुशी में हमसब यहां आज एकत्रित हुए हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर वातावरण अगर हमारे इर्द-गिर्द अथवा आस-पास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हमसभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं। जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है। राजधानी रांची के बीचो-बीच अवस्थित है। इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं। पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नई पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है। नए आगंतुक जो यहां आएंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे। जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

    राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों के आधारभूत संरचनाओं को संवारेंगे

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए।

    पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है। राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में हमारी सरकार पुलिस कर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी। पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

    झारखंड काफी खूबसूरत राज्य

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कुछ कमियों की वजह से यहां के लोग इस राज्य की खूबसूरती का आनंद नही ले पा रहे हैं। इस खूबसूरत राज्य में लोगों को एक बेहतर माहौल मिले यह हमारी सोच है। झारखंड को बेहतर दिशा देने में हमारे पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राज्य पुलिस बल के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया है। राज्य की जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बड़ी संख्या में हमारे पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहते हैं। राज्य सरकार का दायित्व है कि जिस बड़ी समूह की वजह से राज्य सुरक्षित है उस समूह के उत्साह, उमंग और मनोबल को हम सदैव ऊंचा रखने का प्रयास करें।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया।

     

    मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित किया गया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई।

     

    इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल श्री अनिल पालटा, एडीजी जैप श्री प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूटिलिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दोमुहानी नदी घाट को भव्य बनाने में लगे स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ समाजसेवियों का भी मिल रहा है सहयोग

    Related Posts

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.