चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय :रविवार को चेरियाबरियारपुर उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की विस्तारित कार्यसमिति की प्रथम बैठक बी के राय स्मृति भवन चेरियाबरियारपुर सभागार में उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के अध्यक्षता में की गई। कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय नगर विधायक कुंदन सिंह , जिला महामंत्री कुंदन भारती ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष मनोज भारती उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा की अनुमति से महामंत्री कुंदन भारती ने दोनो मंडल के कार्यसमिति एवम शक्तिकेंद्र प्रमुख , सह प्रमुख की घोषणा की। तमाम नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस विस्तारित कार्य समिति में जिला महामंत्री कुंदन भारती ने आगामी 30 मई से 30 जून तक राष्ट्रीय अभियान कार्यके तहत “संपर्क से समर्थन” और 9 साल बेमिसाल के लिए विस्तार पूर्वक बताते हुए सभी कार्यकर्ता से घर घर पहुंचने का अपील किया।
नगर विधायक कुंदन सिंह ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा जहां संगठन सर्वोपरी होता व्यक्ति नही यहां एक सामान्य कार्यकर्ता विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च पद पर आसीन होता है ।उसी का परिणाम है कि एक चाय बेचने वाला विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश का प्रधानमंत्री बनकर आज पूरे विश्व में राष्ट्र का सम्मान बढ़ा रहा।उन्होंने आगे कहा की आगामी विधान सभा चुनाव में चेरियाबरियारपुर विधानसभा में भी भाजपा अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
कार्यक्रम में मंच संचालन वर्तमान मंडल महामंत्री शरद कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज भारती ने विधायक कुंदन सिंह एवम जिला महामंत्री कुंदन भारती सहित, अनिल कुमार सिंह ,सुमित सन्नी एवम सभी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता का निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।