टेल्को के ग्वाला बस्ती में भाजपाइयों ने किया 101 परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण
गुरुवार, जमशेदपुर: पूर्व सीएम रघुवर दास के निर्देश पर भाजपाइयों ने टेल्को ग्वाला बस्ती के निवासियों के बीच ‘मोदी आहार’ के तहत राशन सामग्री का वितरण किया। गुरुवार को भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में ग्वाला बस्ती के खुले मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 101 परिवारों को राशन सामग्री भेंट की गई।
(जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश के पक्ष में लगभग सारे मंडल अध्यक्ष दुबारा नहीं बने जिलाध्यक्ष तो एक साथ देंगे मंडल अध्यक्ष इस्तीफा)
कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए व लोगों को दैनिक जीवन में उपभोग की जाने वाली खाद्य समाग्री प्रदान कर अभियान को सफल बनाया। इस दौरान दिनेश कुमार ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाने हेतु संकल्पबद्व हैं। ग्वाला बस्ती के सैकड़ों जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं जो राशन कार्ड की सुविधा से वंचित हैं, सरकारी सुविधाओं के ना मिलने से हमने ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनतक मदद पहुंचाने का प्रयास किया है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मंत्री राकेश सिंह, पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हलदर नारायण शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा व अन्य भाजपाजन उपस्थित थे।