नगर निकाय चुनावी सरगर्मी में कंबलों की राजनीति,आदित्यपुर नगर निगम में गरीबों के हक पर सियासी खेल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा ज्ञात हो कि नगर निकायों का संभावित चुनाव अप्रैल माह में प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले ही नगर निगम क्षेत्रों में कंबल वितरण को लेकर राजनीति गर्मा गई है। सरकार द्वारा आम जनता के हक के तौर पर उपलब्ध कराए गए कंबलों को इन दिनों चुनावी लाभ भुनाने का जरिया बनाया जा रहा है। ठंड में ठिठुरती आम अवाम के बीच कंबल बांटकर बड़े नेक कार्य का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। ताजा मामला आदित्यपुर नगर…
Author: dhiraj Kumar
बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन सफल, जुस्को एमडी अतुल कुमार भटनागर पहुंचे आंदोलन स्थल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित आंदोलन आज पूरी तरह सफल रहा। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए जुस्को (JUSCO) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अतुल कुमार भटनागर स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचे और वहां की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आंदोलन के दौरान स्थानीय बस्तीवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी मांगें मजबूती से रखीं। मौके पर उपस्थित बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं—जैसे मूलभूत…
वृद्ध महिला की मौत के बाद बवाल, गलत इलाज का आरोप, उमा पॉलीक्लिनिक के बाहर हंगामा व सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक के समीप संचालित उमा पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर से इलाज कराने के बाद एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों…
कपाली में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो जिंदा गोली बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल, जिस पर USA लिखा हुआ है, और दो जिंदा गोली बरामद की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली क्षेत्र के हाशमी मोहल्ला निवासी शेख इरफान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र…
सरायकेला में सफाईकर्मियों का धरना समाप्त, वेतन भुगतान का आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला नगर पंचायत के सफाईकर्मियों द्वारा दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना कुछ ही घंटों में समाप्त हो गया. नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की पहल के बाद सफाई कर्मी पुनः काम पर लौट आए हैं. सफाई कर्मियों का कहना था कि पिछले दो महीने से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो गया है. समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण दुकानदारों का कर्ज, बच्चों की फीस और…
संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल करने पर आभार, शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने पर मिथिला और मैथिली भाषी समाज ने भारत सरकार एवं महामहिम के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में निधिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से एक आभार वक्तव्य जारी किया गया। परिषद ने बताया कि सिंहभूम क्षेत्र में लगभग 3 लाख तथा झारखंड प्रदेश में करीब 16 लाख मैथिली भाषी निवास करते हैं। परिषद ने कहा कि मैथिली भाषा…
जे.पी. स्कूल में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग किया ग्रहण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्थित जे.पी. स्कूल परिसर में क्षेत्र समाज एवं विद्यालय की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल महाभोग का आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और…
बिष्टुपुर में श्री श्याम दरबार प्रथम स्थापना वार्षिक उत्सव, भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर में श्री श्याम दरबार के प्रथम स्थापना वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर से निकली यह यात्रा बिष्टुपुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। श्याम निशान यात्रा में रंग-बिरंगे निशान लेकर 5000 से अधिक महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम…
पत्रकार रत्नेश तिवारी के पिता का निधन, शोक, अंतिम संस्कार गुरुवार को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के पत्रकार और शार्प भारत के निदेशक मंडल के सदस्य रत्नेश तिवारी के पिता ब्यासदेव तिवारी (78) का बुधवार की शाम करीब चार बजे निधन हो गया. वे अपने घर के सामने ही गिर गये थे, जिसके बाद से वे इलाजरत थे. करीब एक माह तक उनका इलाज टीएमएच में चला, जिसके बाद से वे अपने सिदगोड़ा एग्रिको पोस्ट ऑफिस के पास शिव सिंह बगान स्थित अपने आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. बुधवार को शाम चार बजे उनकी…
श्री बाबू अखंड बिहार के औद्योगिक जनक : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा। राष्ट्र संवाद/बिहार उप ब्यूरो पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज कहा कि श्री कृष्ण सिंह बिहार ही नहीं भारत वर्ष की राजनीति में एक शानदार स्थान रखते थे। बिहार की आज जो आधारभूत संरचना विकसित हो रही है और यहां सार्वजनिक उपक्रमों का जो जाल बिछा है वह उन्हीं की देन है। झारखंड में एशिया प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र जो आज आयडा के बाद जियाडा के नाम से जाना जाता है उसका निर्माण श्री बाबू ने ही कराया। श्री बाबू को अखंड बिहार का उद्योगजनक माना जाता…
