Author: dhiraj Kumar

गोलमुरी में रोजगार मेला, 2504 पदों पर सीधी भर्ती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।शहर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर शुक्रवार को गोलमुरी में मिला। अवर प्रादेशिक नियोजनालय (गोलमुरी), जमशेदपुर के तत्वावधान में 09 जनवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 2504 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में आठवीं पास से लेकर एमबीए डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इस मेले में कुल 27 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें 23 स्थानीय कंपनियां, दो रांची की तथा पुणे और चेन्नई की एक-एक कंपनी शामिल हैं। मेले में सीएनसी/वीएनसी ऑपरेटर,…

Read More

मुकुल मिश्रा ने 100 कम्बल वितरित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने आज सोनारी चिल्ड्रन पार्क में निर्मल बस्ती और रूपनगर के जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। कुल 100 कम्बल वितरित किए गए। ये कम्बल विधायक श्री राय द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। इस अवसर पर नरेश बागति, बाबू सिंह, सरदार शीतल खुल्लर, सुप्रियो घोष एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

डोम्बारी बुरु, खूंटी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सरकार पर हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता खूंटी: ऐतिहासिक डोम्बारी बुरु में 9 जनवरी 1900 को ब्रिटिश शासन द्वारा सैकड़ों आदिवासियों के नरसंहार की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा तथा डोम्बारी बुरु में शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार जल, जंगल और जमीन की रक्षा के अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपनी संस्कृति और अधिकारों की…

Read More

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन व रिंग रोड घोटाले में 17 गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भू-अर्जन और रिंग रोड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी की 10 विशेष टीमों द्वारा धनबाद, रांची, दुमका, गिरिडीह और देवघर में की गई, जो पूरी रात चली। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसीबी की इस कार्रवाई में तत्कालीन बर्खास्त जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी (डीएलओ) उदयकांत पाठक, तत्कालीन अंचल अधिकारी विशाल कुमार, तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर नीलम सिन्हा,…

Read More

झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक को राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक को आज लोक भवन में शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएँ की l श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री सोनक एक अनुभवी और कुशल न्यायाधीश है उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए है,जो उल्लेखनीय है l झारखंड की न्यायपालिका को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा और तेजी से लंबित मामलों…

Read More

शीतलहर के बीच संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने परसुडीह स्थित दुर्गाबाड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्वाला बस्ती, झारखंड नगर और दुर्गाबाड़ी क्षेत्र के 50 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले निर्धन लोगों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Read More

जमशेदपुर में कैनाइन खेलों का महाकुंभ शुरू 9 से 11 जनवरी तक 79वीं, 80वीं और 81वीं चैंपियनशिप डॉग शो का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर केनेल क्लब (JKC) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 79वीं, 80वीं और 81वीं वार्षिक चैंपियनशिप डॉग शो का आज भव्य उद्घाटन हो गया। तीन दिवसीय यह आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन के साथ ही कैनाइन खेलों और…

Read More

कड़ाके की ठंड में समाजसेविका रानी गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल बारीडीह हरिजन बस्ती में 30 महिलाओं व पुरुषों को मिली राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में लगातार गिरते तापमान के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। ऐसी विषम परिस्थिति में शहर की जानी-मानी समाजसेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की उपनिर्देशक तथा सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ बारीडीह बस्ती स्थित हरिजन बस्ती में जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी…

Read More

आज़ादनगर पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आज़ादनगर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पारडीह मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह सघन वाहन एवं संदिग्धों की जांच कर रही थी, इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फयाज़ आलम के रूप में हुई है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास…

Read More

साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के निर्देश पर साकची बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित करीब 5 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से ₹2500 का जुर्माना वसूला…

Read More