अवैध शराब भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। जिला उत्पाद विभाग ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध देशी शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न गांवों में संचालित चार अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। दैनिक अखबार राष्ट्रसंवाद में प्रकाशित खबर के बाद विभाग हरकत में आया। इसके तहत चांडिल अनुमंडल के जुगिलोग, चातरमा, बेरादा और केंदडीह गांवों में अनधिकृत रूप से चल रही अवैध देशी शराब भट्टियों पर छापेमारी की गई। मौके पर मौजूद बड़े-बड़े ड्रमों में रखे गए जावा (कच्चा…
Author: dhiraj Kumar
चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, कई किसानों की फसल रौंदी ग्रामीणों में दहशत, मुआवजा व गश्ती बढ़ाने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल वन रेंज अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में भी हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं के रहा ग्रामीण डर से सहमे । कुकड़ू पंचायत के बेरासिसिरुम गांव के रूपरु टोला खरकोचा में बीते कई दिनों से जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। बीती रात हाथियों ने गांव के मिहिर महतो, बालिका महतो और गौतम महतो की आलू की फसल को पूरी तरह रौंदकर नष्ट कर दिया। इसके अलावा सुरेन महतो की…
पश्चिमी सिंहभूम में ‘सीरियल किलर’ हाथी का कहर, दो और लोगों की मौत, वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मझगांव प्रखंड अंतर्गत झारखंड, ओडिशा सीमा से सटे बेनीसागर ब्लॉक में मझगांव पेट्रोल पंप के पास हाथी के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय प्रकाश मालवा (निवासी बेनीसागर) और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उग्र हाथी ने दोनों को पटक-पटककर मार डाला और घटना के…
मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पलामू जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण सहित कई बड़ी सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। राज्य में सड़क ढांचा मजबूत करने के लिए चतरा, बोकारो, हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों में सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम फैसले हुए। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखण्ड रक्षा शक्ति…
भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका…
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम दिवस संपन्न, एआई और सतत प्रौद्योगिकी पर हुआ मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में 9 जनवरी 2025 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत प्रौद्योगिकी में उभरते क्षेत्र” रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मलेशिया की प्रो. डॉ. मजलिना अब्दुल माजिद तथा विशिष्ट अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागरई उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व पारंपरिक संगीत-नृत्य के साथ हुआ। महाविद्यालय के निदेशक आर.एन. महान्ती ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा से जुड़ी दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि…
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, आदित्यपुर में एमबीबीएस प्रथम बैच का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम बैच के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस में नामांकित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वे बेहतर चिकित्सक बनकर…
25 लाख खाते में, फिर भी इलाज नहीं—बैंक की लालफीताशाही बनी काल, सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजलि बोस का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी की रहने वाली झारखंड सरकार की सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजलि बोस की मौत ने बैंकिंग व्यवस्था की संवेदनहीनता और कानूनी जटिलताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सोनारी शाखा में करीब 25 लाख रुपये जमा होने के बावजूद समय पर राशि नहीं मिलने से उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। सवाल यह है कि क्या बैंक की कानूनी अड़चनें किसी की जान से बड़ी हो सकती हैं और क्या ऐसी लापरवाही के…
तीन साल से प्यासा सफीगंज, टेंडर पास फिर भी ठप काम—भाजपा ने विधायक मंगल कालिंदी पर लगाए गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसलाई अंतर्गत सफीगंज मोहल्ला पिछले तीन वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहा है। पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए स्थानीय लोग नगर पालिका से लेकर डीसी कार्यालय तक कई बार आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके, सरकारी टेंडर स्वीकृत होने के बाद भी 4 इंच की पाइपलाइन अब तक बिछाई नहीं जा सकी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पाइपलाइन का कार्य जानबूझकर रोका जा रहा है। भाजपा के हालिया धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष…
जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, सीमेंट व पावर प्लांट के चालकों ने लिया सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उपायुक्त के निर्देश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमेंट प्लांट के सामने पावर प्लांट तेलुगु गेट के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें प्लांट के बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित हुए और यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोटर वाहन निरीक्षक ईश्वरलाल साहू एवं निशांत महतो रहे। सड़क…
