Author: dhiraj Kumar

पश्चिमी सिंहभूम में हाथी का आतंक जारी, हाथी और हालात, दोनों बेकाबूवन विभाग और प्रशासन के दावे और वादे फेल राष्ट्र संवाद संवाददाता मृत्युंजय बर्मन पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेनिसागर क्षेत्र में शनिवार को भी हाथियों का आतंक जारी रहा। झारखंड व ओडिशा सीमा पर सक्रिय एक बिछड़ा हुआ दंतैल हाथी अब पूरी तरह जानलेवा साबित हो चुका है, लेकिन वन विभाग और प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद उसे काबू में नहीं किया जा सका है। गजराज से यमराज बना यह ‘खूनी हाथी’ एक बार फिर झारखंड की सीमा में दाखिल हो गया। बताते हैं कि…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन का ‘ध्वनि 2026’: एसडीजी के लिए युवा सहभागिता का दो दिवसीय मंच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 11 से 12 जनवरी 2026 तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में वार्षिक युवा मंच ‘ध्वनि 2026’ का आयोजन करेगा। यूएन अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम “एसडीजी और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा पहल” के अनुरूप यह कार्यक्रम झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के युवाओं को एक मंच पर लाएगा। दो दिवसीय आयोजन में युवाओं के अनुभव साझा करने के सत्र, नुक्कड़ नाटक, विशेषज्ञों के साथ संवाद, तथा स्वच्छता और…

Read More

संजीव सिन्हा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनने पर डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने दी हार्दिक बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने श्री संजीव सिन्हा को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजीव सिन्हा के सक्षम नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महानगर में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि श्री सिन्हा एक जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और उसी संघर्ष व समर्पण के बल पर वे महानगर अध्यक्ष के पद तक पहुँचे…

Read More

जदयू ने डॉक्टर तमल देव को श्रद्धांजलि दी विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर देव: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय फिजिशियन डॉ॰ तमल देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े लोग मर्सी अस्पताल पहुंचे और स्वर्गीय देव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरयू राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉक्टर देव का निधन चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति है। वह विनम्र स्वभाव के थे और उन्हें एक समर्पित…

Read More

गम्हरिया में सांसद जोबा माझी का स्वागत, पुल व डिग्री कॉलेज की उठी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के शुक्रवार को गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल पहुंचने पर गुरुजी विचार मंच के सदस्यों ने संयोजक राम हांसदा व शंकर मार्डी के नेतृत्व में गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद को ज्ञापन सौंपकर बुरूडीह और कांदरबेड़ा के बीच सुवर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण तथा गम्हरिया प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। साथ ही झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू के अपहरण मामले में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी…

Read More

एसटी एसोसिएशन ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन व केंद्र प्रवक्ता कुणाल सारंगी से की औपचारिक मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं केंद्र प्रवक्ता कुणाल सारंगी से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डी. हंसदा, सहायक सचिव सुरजीत सोरेन, सहायक सचिव मानिक चांद मुरमू तथा जितराई सोरेन उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान आपसी संवाद और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Read More

इथेनॉल कंपनी पर गंभीर आरोप, नदी-नालों को पाटने और महिलाओं की निजता भंग करने का मामला ग्रामीणों में आक्रोश, एक सप्ताह की चेतावनी, नहीं तो ग्राम सभा करेगी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के मुर्गाघुटु टेतुलडांगा क्षेत्र में संचालित एक इथेनॉल कंपनी की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा क्षेत्र के नदी-नालों को मिट्टी और कचरे से पाट दिया गया है, जिससे प्राकृतिक जलस्रोतों का प्रवाह बाधित हो गया है और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बाहर से आए…

Read More

जादूगोड़ा में शुद्ध पेयजल संकट, यूसील का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट फेल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: जादूगोड़ा का करीब 55 वर्ष पुराना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अब स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में असमर्थ होता जा रहा है। यूसील द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा और बदबूदार बताया जा रहा है, जिससे लोगों में पेट व किडनी संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। मजबूरी में लोग डब्बाबंद पानी खरीदकर पीने को विवश हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर पीएचडी विभाग ने…

Read More

गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन गम्हरिया के सीओ प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस मेले से लाभ उठाने की अपील किया। हालांकि इस मेले को लेकर प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के कारण लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई। इस प्रकार अचानक मेले का आयोजन किए जाने से वहां मौजूद पूर्व पार्षद सचिन कुमार सिंह भड़क उठे। उन्होंने स्वास्थ्य मेला को महज दिखावा बताते हुए कहा कि मेले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी…

Read More

नए श्रम कानून का रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ ने विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रम कानून का रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ ने विरोध किया है । इस नए लेबर कोड्स को मजदूर विरोधी बताते हुए अविलंब वापस लेने की मांग की गई है। यूनियन के महामंत्री तारकेश्वर यादव ने गम्हरिया में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि इन कोड्स से देश के 44 करोड़ असंगठित मजदूर प्रभावित होंगे और उनके हड़ताल का अधिकार भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कोड्स देशभर के असंगठित श्रमिकों के अधिकार खत्म कर रहे हैं और इसके खिलाफ…

Read More