Author: dhiraj Kumar

राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता, संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने जमशेदपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने जिले में कार्यरत नॉन निर्वाचित पदाधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और दायित्वों को स्पष्ट किया। रमेश राय ने पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनता से…

Read More

संजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में की गई। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने इसकी घोषणा की। इसी अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई। घोषणा के बाद जिला कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों…

Read More

संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा। सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती…

Read More

कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू, पूर्वी सिंहभूम में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के रूप में शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य मनरेगा, ग्राम पंचायतों के अधिकार और ग्रामीण श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 11 जनवरी…

Read More

डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक स्टाफ यूनियन, पटना सर्किल के अध्यक्ष रिंटू कुमार रजक तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी टी. शशि कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय ध्वज के ध्वजारोहण एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि रिंटू कुमार रजक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है, क्योंकि खेल से प्राप्त अनुशासन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास आगे चलकर जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में…

Read More

नामदा बस्ती काली मंदिर के आस पास से अतिक्रमण हटाएं- ज्योति सिंह मथारू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने जमशेदपुर भ्रमण के दौरान शुक्रवार को नामदा बस्ती काली मंदिर का दौरा किया। मंदिर के आस पास लगातार अतिक्रमण से लोगों में काफी रोष था। श्री मथारू ने स्थल निरक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, स्पेशल ऑफिर विश्वजीत, जुस्को अधिकारी निर्मल कुमार को निर्देश दिया कि मंदिर के आस पास से अतिक्रमण अविलंब हटाया जाय। मंदिर एवं आस पास की सड़क में पेवर ब्लॉक बिछाया जाय एवं…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम की ₹3.62 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिखकर लगभग ₹3.62 करोड़ लागत की छह विकास परियोजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह किया है। ये योजनाएँ पिछले 9 माह से विभागीय मुख्यालय में लंबित हैं। इन परियोजनाओं में वार्ड संख्या 9 के विभिन्न क्षेत्रों में आरसीसी नाली निर्माण के चार कार्य, वार्ड संख्या 10 में वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम का निर्माण तथा मानगो…

Read More

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आठवां राज्य सम्मेलन 11-12 जनवरी को जमशेदपुर में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आठवां राज्य सम्मेलन आगामी 11 एवं 12 जनवरी को भगवान बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में झारखंड राज्य के सभी जिलों एवं सभी संवर्गों के 500 से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। सम्मेलन के खुला सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सुभाष लांबा करेंगे, जबकि प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड ए. श्रीकुमार द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य…

Read More

मानगो गोलचक्कर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित चेचिस वाहन ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे मानगो निवासी लाला विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार चेचिस वाहन ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर दंपति को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।…

Read More

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का द्वितीय दिवस संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस 10 जनवरी 2026 को तकनीकी सत्र एवं समापन/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तकनीकी सत्र में देश-विदेश से आए शोधकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सत्र में प्रो. डॉ. प्रभात माहान्ती (यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू ब्रंसविक, सेंट जॉन, कनाडा) सहित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा सिंह (प्रिंसिपल, डी.ए.वी. बिष्टुपुर, जमशेदपुर) ने शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की…

Read More