26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद, थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, सोहराय पर्व एवं सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था की तैयारियों के मद्देनज़र चांडिल में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास राय ने की। बैठक में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय तय किया गया, लेकिन बैठक से अधिक चर्चा का विषय पुलिस प्रशासन की अनुपस्थिति को लेकर रही । झंडोत्तोलन का समय निर्धारित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार— अनुमंडल पदाधिकारी आवास – सुबह 8.30 बजे एसडीपीओ…
Author: dhiraj Kumar
नीमडीह में भीषण आगजनी, खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के लाकड़ी गांव में शनिवार दोपहर भीषण आगजनी की घटना सामने आई। गांव निवासी जमशेद टुडू के घर के बगल स्थित खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 1 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।…
गम्हरिया में महिला का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत सातवाहिनी, जमालपुर में शनिवार शाम एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुमी लुगून (30) के रूप में हुई है, जो पोटका थाना क्षेत्र के शहरजुड़ी की रहने वाली थी और वर्तमान में पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। मृतका के पति नरसिंह सामद के अनुसार, वह सुबह ड्यूटी पर गया था। शाम को लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा…
संजीव सिन्हा के मनोनयन पर अमरप्रीत काले ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष के रूप में श्री संजीव सिन्हा के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास श्री सिन्हा के लंबे संगठनात्मक अनुभव, निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। काले ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन…
डीएवी पब्लिक स्कूल बोलानी मे रक्तदान शिविर का आयोजित हुई, 72युनिट रक्त संग्रह की गई। राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)बोलानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल,के प्रागंण मे बीते शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस रक्त दान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी लौह अयस्क खदान के आनंद कुमार-सीजीएम मैंटिनेंस, उपस्थित रहे,अतिथि के रूप मे हृषिकेश बारीक-एजीएम मैंटिनेंस, श्री संजीव कुमार- एजीएम सिविलविभाग सह इंचार्ज सीएसआर उपस्थित हुऐ।शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राधानाचार्या राजश्री महापात्रा के द्वारा की गई एवं…
काल बनी खड़ी हाइवा: स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी (जमशेदपुर)। मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग पर सुरदा यूनियन बैंक के समीप शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। सड़क किनारे खड़े एक हाइवा में अनियंत्रित स्कूटी के टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई। मृतकों में गालूडीह के दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। तेज रफ्तार बनी जानलेवा मिली जानकारी के अनुसार, गालूडीह के जगन्नाथपुर (बांधडीह टोला) निवासी रोहित कर्मकार, समीर कर्मकार और राजू…
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज में “हिंदी हाट” कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। रंभा कॉलेज, गीतिलता के हिंदी विभाग द्वारा ‘विश्व हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘हिंदी हाट’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति गौरव भाव जागृत करना और इसके वैश्विक महत्व से अवगत कराना था। काव्य पाठ कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी मौलिक एवं प्रसिद्ध रचनाओं के माध्यम से हिंदी की सुंदरता को रेखांकित किया। सुनिधि कुमारी, नित्या कुमारी झा, सलोनी सरदार…
टाटा स्टील फाउंडेशन के शिवशंकर कांडे योग एसडीएम के हाथों हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान जमशेदपुर मे आयोजित प्रथम साहित्य उत्सव के पहले दिन विभिन्न सत्रों मे साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य के लिये जिले के लेखक, साहित्यकार, कवि एवं इस क्षेत्र मे काम करनेवाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल आइडेंटिटी के लीड शिव शंकर कांडेयोंग को अनुमंडल दंडाधिकारी अर्णव मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया. इस दौरान उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी समेत जिले के अनेक वरीय पदाधिकारी एवं…
पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन ग्रामीण-आदिवासी विमर्श और विचारोत्तेजक संवादों के नाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोपाल मैदान में आयोजित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन किताबों की दुनिया के साथ-साथ ग्रामीण और आदिवासी विमर्श को समर्पित रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों, सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे साहित्यप्रेमियों और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति में गंभीर विचार-विमर्श और संवाद के सत्र आयोजित किए गए। दिवस की शुरुआत “पुस्तकालय से जन आंदोलन तक” सत्र से हुई, जिसमें ‘लाइब्रेरी मैन’ संजय कच्छप ने झारखंड के दूरदराज इलाकों में पुस्तकालय आंदोलन और उससे आए…
भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में गुंजन यादव ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा ने उनके कार्यकाल में संगठन को अपेक्षित और प्रभावी सहयोग दिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि उनके कार्यकाल में उपाध्यक्ष रहे संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि…
