ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड सरकार की मेघा दूध डेयरी का मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में लगने वाला 50 टीएलपीडी का प्लांट अब मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में नहीं बनेगा, उसे प्रोसेसिंग प्लांट को सरायकेला खरसावां जिले के तितिरबिला ग्राम में स्थानांतरित कर दिया गया है इस स्थानांतरण की अंतिम मोहर लगाकर शुक्रवार को हुई झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में पूरा कर लिया गया । प्लांट की स्थानांतरण होने पर एक दशक से अधिक समय से मानगो बालीगुमा सुखना बस्ती…
Author: dhiraj Kumar
बिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत, TMH में हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हो रहा है. बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णुपुर निवासी राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर…
मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ आंदोलन के चरण में आज एक दिवसीय उपवास सह धरना दिया गया, साकची स्थित अम्बेडकर चौक के समक्ष के समक्ष यह धरना दिया गया, जिला कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इस दौरान के केंद्र सरकार का विरोध करते नजर आये, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा की केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गाँधी के छवि को मिटाने का प्रयास किया हैँ, साथ ही 60-40 का प्रतिशत लाकर राज्य सरकारों पर…
जमशेदपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पहले मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाला विश्वकर्मा की मौत हो गई थी. अब इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़ दिया है. इस दोहरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और समाज के…
दीनानाथ पांडेय ने मजदूर हितों-राजनीति के क्षेत्र में शानदार काम कियाःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर असंगठित क्षेत्र के 150 से ज्यादा श्रमिकों का सम्मान किया गया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय बारात भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में यूनियन लीडर राकेश्वर पांडेय, टुन्नू चौधरी, चंदेश्वर खां, सुबोध श्रीवास्तव, यूनियन…
एलगेन किआ मानगो शोरूम में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का भव्य लॉन्च राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर – स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का नया बेंचमार्क किआ इंडिया की सबसे लोकप्रिय एस इउ वी, किआ सेल्टोस, का शनिवार को एलगेन किआ में भव्य लॉन्चिंग किया गया। नए और आकर्षक डिज़ाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ न्यू सेल्टोस प्रीमियम मिड-साइज एस इउ वी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। यह कार बोल्ड एक्सटीरियर, सिग्नेचर स्टार-मैप एल इ डी लाइटिंग, बड़ा पैनोरमिक डिस्प्ले, लेवल-2 एड्स सेफ्टी फीचर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली इंजन विकल्प दिए गए हैं, जो ड्राइविंग…
भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के मनोनयन पर अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के मनोनयन पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जिला कार्यालय साकची में पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं के साथ अंगवस्त्र देकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास संजीव सिन्हा के लंबे संगठनात्मक अनुभव,निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर…
दुुनिया में मंदीः भारत में आर्थिक मजबूती की रोशनी – ललित गर्ग वैश्विक चुनौतियों, भू-राजनीतिक तनावों, युद्धों, महामारी के पश्चात् बनी अस्थिरताओं, ऊर्जा संकट, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और महँगाई के दबावों के बीच जब दुनिया की अनेक बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ लड़खड़ा रही हैं, तब भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़े आशा, भरोसे और आत्मविश्वास की एक सशक्त किरण बनकर उभरे हैं। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के नए आंकड़ों से स्पष्ट है लगभग 7.4 प्रतिशत की विकास दर पर कायम रहना केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनाई गई आर्थिक नीतियों की दृढ़ता,…
पाकिस्तान और बांग्लादेश की बढ़ती नजदीकियों को हल्के में न ले भारत देवानंद सिंह दक्षिण एशिया की राजनीति में इतिहास कभी बीता हुआ अध्याय नहीं होता, बल्कि समय-समय पर वह नए रूप में वर्तमान के सामने खड़ा हो जाता है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्ते इसी ऐतिहासिक स्मृति के बोझ तले दशकों से दबे रहे हैं। 1971 का मुक्ति युद्ध केवल एक भू-राजनीतिक विभाजन नहीं था, बल्कि वह विचारधाराओं, पहचान और राष्ट्रवाद के टकराव की परिणति था। यही कारण है कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीब-उर रहमान ने पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के संबंध को मान्यता, पश्चाताप और…
गम्हरिया के जगन्नाथपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर के रोड नम्बर आठ में फनसारुल एसके (33) नामक युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह मूल रूप से बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला था और जगन्नाथपुर में परशुराम सिंह के मकान में भाड़े पर रहकर मजदूरी का काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह फोन से अपनी पत्नी से बात करने के बाद काफी तनाव में था। इसकी जानकारी जब उसके अन्य साथियों को…
