Author: dhiraj Kumar

75वीं स्टील सिटी गोल्फ चैंपियनशिप में 250 से अधिक गोल्फर आजमाएंगे किस्मत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रतिष्ठित स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वां (प्लैटिनम जुबिली) संस्करण 16 से 18 जनवरी 2026 तक जमशेदपुर में आयोजित होगा। वर्ष 1951 से चली आ रही इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में इस बार देशभर से 250 से अधिक गोल्फर हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन बिष्टुपुर स्थित 18-होल बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में संयुक्त रूप से किया जाएगा। पटना, भुवनेश्वर, पारादीप, रांची, दिल्ली समेत कई शहरों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी गोल्फ कैप्टन डी. बी. सुंदर रमण, गोल्फ सचिव…

Read More

साहित्य उत्सव मे सम्मानित की गई भूमिज समाज के सुदर्शन, हरिश, मोनिका एवं नंदिनी राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम साहित्य उत्सव के अंतिम दिन भूमिज समाज के जुड़े लेखक, साहित्यकार एवं कवियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों से दिया गया. इसमें साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र मे चार दशक से उत्कृष्ठ कार्य करनेवाले सुदर्शन भूमिज (बालीडीह) एवं हरिश चंद्र सिंह भूमिज (चांदपुर) शामिल है, जबकि साहित्य के क्षेत्र मे युवा कवियित्री मोनिका सिंह (तिरिलडीह) एवं विजनेस वुमेन मे नंदिनी सिंह (गितीलता) को सम्मानित…

Read More

प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का भव्य समापन, साहित्य-संस्कृति का संगम बना आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का समापन तीसरे दिन जिले के साहित्य प्रेमियों की उत्साहजनक उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। समापन दिवस की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें उपायुक्त सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उत्सव के प्रमुख सत्रों में अनुकृति उपाध्याय से संवाद, महाश्वेता देवी की आदिवासी रचनाओं पर साहित्यकार रणेंद्र का वक्तव्य, जंगल-पर्यावरण पर विक्रम ग्रेवाल व रजा काजमी की चर्चा, बच्चों-युवाओं के साथ चंद्रहास चौधरी का संवाद,…

Read More

पत्रकार अमन ओझा का मोबाइल फोन हैक, साइबर ठगी की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर/जमशेदपुर वरिष्ठ पत्रकार  अमन ओझा  का मोबाइल फोन  हैक हो जाने  की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन ओझा के मोबाइल नंबर 7004272408 से अनाधिकृत रूप से व्हाट्सएप मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं, जिनका उनसे कोई संबंध नहीं है। इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पत्रकार अमन ओझा ने आम जनता, सहयोगियों, रिश्तेदारों एवं पत्रकार साथियों से अपील की है कि यदि उक्त नंबर से कोई भी कॉल या मैसेज प्राप्त…

Read More

झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के स्वागत सह परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बैठक में लिया हिस्सा, संगठन मजबूती पर मिला दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नव-निर्वाचित सभी जिला अध्यक्षों के स्वागत समारोह सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भी सहभागिता की। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का गर्मजोशी से…

Read More

तुलसी भवन में “कथा मंजरी” का सफल आयोजन, छह साहित्यकारों की जयंती पर श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह हिन्दी साहित्य के छह प्रमुख साहित्यकारों की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने की, जबकि संचालन सह सचिव श्रीमती नीता सागर चौधरी ने किया। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जैनेन्द्र कुमार, मोहन राकेश, वृंदावन लाल वर्मा, शमशेर बहादुर सिंह, रांगेय राघव एवं जयशंकर प्रसाद के साहित्यिक…

Read More

चांडिल डैम के समीप झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक सह वनभोज आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज रविवार को चांडिल डैम के समीप स्थित शीश महल में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में राज्यभर से एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। दो पालियों में आयोजित इस अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, विस्तार और मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस एसोसिएशन को एक मंच पर लाने की पहल पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं…

Read More

दिवाकर सिंह पुनः झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की आम बैठक (एजीएम) 11 जनवरी 2026 को पारडीह स्थित होटल एन.एच. हिल में संपन्न हुई, जिसमें श्री दिवाकर सिंह को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में वर्ष 2024-25 की कार्यवाही को स्वीकृति दी गई तथा 2025-26 के आय-व्यय पर चर्चा कर उसे पारित किया गया। 2025-2029 कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। श्री दिवाकर सिंह अध्यक्ष, श्री उत्तम चंद सचिव जनरल, श्री नित्यानंद सिंह कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन हुआ। कार्यकारिणी…

Read More

जब सूंड में फँसी अबोध बच्चे की लाश भी सिस्टम को नहीं झकझोर पातीं क्यों नहीं सरकार से प्रश्न पूछे जाने चाहिए! राष्ट्र संवाद संवाददाता  मृत्युंजय बर्मन उस अभागी माँ की मनोदशा की कल्पना कीजिए, जिसने नौ महीने तक अपने बच्चे को कोख में रखा, सपनों के पालने में झुलाया, असहनीय पीड़ा सहकर उसे इस दुनिया में लायी और आज वही माँ अपने बच्चे के मांस का लोथड़ा एक जंगली हाथी की सूंड में फँसा हुआ देख रही है। यह दृश्य किसी पत्थरदिल जल्लाद को भी झकझोर दे। साहब, आप तो सरकार हैं। आपकी संवेदना कहाँ है? पश्चिमी सिंहभूम की…

Read More

स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं ढिशुम गुरु जी के सपने फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बर्मा माइंस क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं शहीद नेता स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों एवं योगदान को याद…

Read More