Author: dhiraj Kumar

मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत परसुडीह मंडल कांग्रेस द्वारा हलुदबनी पंचायत क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण डे ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी और संजय सिंह आज़ाद उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए संजय सिंह आज़ाद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के मूल स्वरूप को कमजोर किया है। उन्होंने कहा…

Read More

राष्ट्रीय युवा दिवस पर फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय युवा दिवस पर आधुनिक पद्धति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ, सेफ्टी फास्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सम्पन्न. सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में प्रशिक्षण को सराहा. कहा दैनिक जीवन के लिए उपयोगी. प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन के अभिभूत हुए छात्र. जमशेदपुर के साकची स्थित इन्स्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के द्वारा आयोजित होने वाले निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है. प्रति माह भारतवर्ष…

Read More

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता दरभंगा/जमशेदपुर। दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का 96वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण मिथिलांचल एवं मिथिला वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। उनका विवाह वर्ष 1940 में हुआ था। वे सामाजिक, सांस्कृतिक और परोपकारी कार्यों के लिए विशेष रूप से जानी जाती थीं। महारानी कामसुंदरी देवी ने अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की…

Read More

नमन ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन – कहा युगों युगों तक याद रहेंगे स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे – वरुण कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरे…

Read More

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुंदरनगर में “युवा जमघट” कार्यक्रम, उमड़ा उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समेकित जन विकास केंद्र एवं कैथोलिक चैरिटीज़ के संयुक्त तत्वावधान में विकास भारती परिसर, सुंदरनगर में “युवा जमघट कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो” रही, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित थी। कार्यक्रम में किशोर–किशोरियों ने नृत्य, गीत और प्रेरक नाटकों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। साथ ही बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि…

Read More

सिंहभूम चैम्बर की क्रिकेट प्रीमियर लीग 13–14 जनवरी को, ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में मुकाबले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पाँचवीं क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से ट्यूबमेकर्स ग्राउंड में किया जाएगा। टूर्नामेंट में चैम्बर सदस्यों की छह टीमें आपस में लीग मुकाबले खेलेंगी। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि यह आयोजन सदस्यों के स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष किया जाता है। सीपीएल का उद्घाटन 13 जनवरी को प्रातः 9:50 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि सिटी एसपी कुमार…

Read More

13–14 जनवरी को दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन, 5100 दीपों से सजेगा स्वर्णरेखा तट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।दोमुहानी घाट, सोनारी में आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2026 को दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को दोमुहानी घाट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संचालन समिति के सदस्यों मनोज सिंह, शम्भु नाथ सिंह, उपेन्द्र सिंह मस्तान, मृत्युंजय सिंह, पप्पू सिंह एवं किन्नर समाज की महामंडलेश्वर अमरजीत गिल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। 13 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ नदी पूजन एवं पर्यावरण विषयक गोष्ठी से होगा। इसके बाद स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक…

Read More

टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता से नौकरी मिले :डॉ. पवन पांडेय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ. पवन पांडेय ने टिनप्लेट कंपनी द्वारा कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों के लिए निकाली गई बहाली को स्वागतयोग्य कदम बताया है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से शुरू हुई इस बहाली प्रक्रिया में मैट्रिक व आईटीआई पास योग्यता रखी गई है, जो सकारात्मक है। डॉ. पांडेय ने मांग की कि एक विशेष बहाली केवल टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए निकाली जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का…

Read More

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में माल्यार्पण व सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य और गायन शामिल रहा। साथ ही छात्राओं ने नारी आत्मरक्षा को लेकर मार्शल आर्ट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों…

Read More

सहयोगी कर्मचारियों के बीच वस्त्र वितरण कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया युवा दिवस। राष्ट्र संवाद संवाददाता स्वामी विवेकानंद के अनुसार मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी शिक्षा है यह बात कही रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने। आज युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कॉलेज प्रांगण में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के बीच अध्यक्ष राम बचन और अध्यक्षा रंभा देवी के द्वारा वस्त्र वितरण किया गया और उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के एन एस एस विभाग…

Read More