स्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज चार घाटों पर होगा नदी पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक 14 जनवरी को आयोजित होने वाले स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर की है। बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव के आयोजन की समीक्षा की गयी और तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। सदस्यों ने बताया कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रातः 9 बजे गांधी घाट, साकची, पाण्डेय घाट भुइयांडीह और भोजपुर घाट बारीडीह में क्षेत्र के स्थानीय सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा नदी पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे सोनारी, दोमुहानी स्थित…
Author: dhiraj Kumar
मनरेगा को पुनः बहाल करने को लेकर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस की चौपाल आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परसुडीह मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नारायण डे की अध्यक्षता में हलुदबनी पंचायत क्षेत्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेंद्र कुमार तिवारी एवं संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रखंड संगठन प्रभारी राजा सिंह राजपूत, सह प्रभारी सुल्तान…
मकर संक्रांति से 18 भुज दुर्गा माता की विशेष साधना, 21 जनवरी तक चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान राष्ट्र संवाद संवाददाता मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी से 18 भुज दुर्गा माता की प्रतिमा पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इस दिन माता का जलवास एवं पुष्पवास संपन्न किया जाएगा। जल, इत्र, सुगंधित जल एवं गंगाजल से विधिवत अभिषेक कर, अनेक प्रकार के सुगंधित पुष्पों से माता को वास कराया जाएगा। 15 जनवरी को माता का फलवास होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के फलों से अभिषेक कर फल अर्पित किए जाएंगे। वहीं 16 जनवरी को अन्नवास का आयोजन किया जाएगा,…
मानगो नगर निगम की जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ जदयू का महा धरना 15 को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही समस्याओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष महा धरना देगा। यह जानकारी जदयू के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने दी। अजय कुमार ने बताया कि मानगो नगर निगम नागरिकों को हो रही असुविधाओं का कोई संज्ञान नहीं ले रहा। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कें,पेयजल संकट, नियमित सफाई का अभाव, नालों की खराब स्थिति, स्ट्रीट लाइट की समस्या सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के प्रति निगम का…
सोनारी खुटाडीह में सप्त दिवसीय राम कथा के छठे दिन राम-जानकी विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर, बड़तल्ला रोड खुटाडीह, सोनारी में विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से हनुमत सेवासंघ द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय राम कथा के छठे दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा का आयोजन जम्मू वाले बाबा के सानिध्य में हुआ, जिसमें डॉ. देवाचार्य जी महाराज ने अपने मुखारबिंद से पुष्प वाटिका, धनुष भंग एवं श्रीराम–जानकी विवाह सहित अनेक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित अभिषेक पाठक जी महाराज द्वारा श्री हनुमान जी…
झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में जमानत राशि 1.25 लाख तय करना अलोकतांत्रिक : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि ₹1,25,000 निर्धारित किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को पत्र लिखकर इसे अव्यावहारिक, अतार्किक, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड एवं बिहार जैसे आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों में इतनी अधिक जमानत राशि तय करना वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के…
बागूनहातु हो समाज भवन में भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता बागूनहातु स्थित हो समाज भवन प्रांगण में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की एक एक कंबल का दान, बचा सकता है किसी की जान, सर्दी में अपनों के साथ-साथ, जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान।” दिनेश कुमार ने कहा की जरूरतमंदो…
समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर जक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर सोमवार की देर रात उस समय यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब जयनगर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन के बोगियों के दो तीन चक्का में अचानक बिजली की तार फस गई, और चालक को इसकी सूचना नहीं मिली ,वह काफी कुछ दूर तक ट्रैन को घसीटता रहा ,इसके कारण प्लेटफार्म पर बने टाइल्स के अलावा बोगी में भी थोड़ी खरोच आई, इसकी सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, यात्रीयो ने एक बोगियों से…
झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन जमशेदपुर और रांची में शोक का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर और रांची के कारपोरेट और सोशल सर्किल में अपनी अलग शख्सियत से पहचान स्थापित करनेवाले प्रभात सिन्हा को आज दोनों शहरों के लोगों ने भावभीनी विदाई दी, जिनका दिल्ली के एक अस्पताल में कल निधन हो गया.हालांकि उन्होंने अपने आखिरी दिन स्टील सिटी से दूर बिताए, लेकिन जमशेदपुर के औद्योगिक और नागरिक जीवन पर उनकी छाप अमिट रहेगी.उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया गया.19 नवंबर, 1948 को जन्मे प्रभात सिन्हा का निधन 78…
झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर क्रिकेट का क्रोध: बराकर में बच्चों के झगड़े पर पुलिस लाठीचार्ज! राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के बॉर्डर इलाका बराकर में क्रिकेट खेलते बच्चों के बीच मामूली विवाद ने तहलका मचा दिया। छोटी-सी झड़प थाने में शांत हुई,पर आसामजिक तत्व के कारण अचानक गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। झारखंड-बंगाल बॉर्डर के बराकर में एक छोटे से क्रिकेट मैच ने खूनी रंग ले लिया। मैदान पर बच्चों के बीच मामूली विवाद थाने पहुंचा और शांत हो गया। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व ने बच्चों के क्रिकेट मैदान की इस लड़ाई को राजनीति रंग दे दिया !खेल के मैदान की…
