आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा : डॉ. जटाशंकर पांडे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सरायकेला-खरसावां चुनाव प्रभारी डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित तथा जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर कार्य करेगा। डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के साथ उनका संबंध वर्ष 2002 से रहा है। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, संगठनात्मक समझ और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में…
Author: dhiraj Kumar
नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण 10000 से ज्यादा लोग आए मेला में राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्णरेखा महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सर्वप्रथम स्वर्णरेखा नदी के उद्गमस्थल रानीचुआं में नदी का विधिविधान के साथ पूजन किया गया। पूजन में युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के अध्यक्ष तापेश्वर केशरी, हेमंत केशरी, संदीप राज, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, बांदे ओरांव, दौलत राम केशरी, बजरंग महतो, रवि केशरी, अशोक ठाकुर, पूनम देवी, दीपक सिंह, शीला देवी,…
आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। 15 जनवरी बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन…
गोलमुरी में चापड़ से हमला कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत गोलमुरी थाना क्षेत्र में युवक सरबजीत सिंह पर चापड़ से हुए हमले के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हमले में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद जुनैव रजा उर्फ जुनैद (21 वर्ष), ओवैश अंसारी उर्फ उबैश (22 वर्ष) और सोहैल खान उर्फ सोहैल (21 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।…
बारीडीह बाजार में रात का कहर, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दुकानों को रौंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के बारीडीह बाजार में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाजार में भारी तबाही मचा दी। तेज रफ्तार वाहन सीधे दुकानों में जा घुसा, जिससे कई दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर लगा बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकानों के भीतर रखा कीमती सामान सड़क पर बिखर गया। घटना देर रात की…
अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ और कोतवाल की ‘भक्ति’,देवरिया पुलिस का नया गुल्लक मॉडल! राष्ट्र संवाद संवाददाता देवरिया,उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) अब “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” वाले सिस्टम में एक नया ट्विस्ट आ गया है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने देवरिया पुलिस की ‘वर्किंग स्टाइल’ पर ऐसा सवाल उठा दिया है कि खाकी की सिलवटें अब चर्चा का विषय बन गई हैं। मामला बड़ा दिलचस्प है! ठाकुर साहब का कहना है कि जब पुलिस ने उन्हें ‘अतिथि’ बनाया, तो उनके पास जो भी साजो-सामान और रोकड़ा था, पुलिस ने उसमें से ‘कुछ’ अपने पास ही यादगार के तौर पर रख…
राकेश्वर पाण्डेय के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय जी के 65वें जन्मदिन पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंसार खान ने उन्हें बुके दे कर सम्मानित करते हुए बधाई दिया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्वस्थ रहें और मजदूरों के सेवा निरंतर करते रहें। इस अवसर पर जमशेदपुर शहर से काफी संख्या में लोग पहुंच कर बधाई दिया।
जेल से रची गई हत्या की साजिश का खुलासा, जमीन विवाद में प्रज्ञा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह उपमुखिया पति तारापदो महतो उर्फ उमाकांत महतो की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बुधवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि यह वारदात जमीन विवाद के चलते पूरी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि हत्या की पूरी प्लानिंग…
नदियों का संरक्षण नहीं किया तो भारी कीमत चुकानी पड़ेगीःसरयू राय जमशेदपुर में पांच स्थानों पर मनाया गया 21वां स्वर्णरेखा महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जोर देकर कहा है कि अब नदियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी बन चुकी है। अगर नदियों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हमें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस जिम्मेदारी को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती ने समझा और आज नदियों का पूजन किया जा रहा है। यह बात सभी को समझनी होगी। यहां दोमुहानी घाट पर नदी पूजन के दौरान उन्होंने…
आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संघर्षशील बनेगा : काले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को अमरप्रीत सिंह काले की हार्दिक शुभकामनाएँ जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित स्वरूप में कार्य करेगा। श्री काले ने कहा कि आदित्य साहू के साथ मेरा लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा है । उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।…
