Author: dhiraj Kumar

आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में कार्निवल वेंकट हॉल में प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के भी प्रदेश संयोजक है ने आशा व्यक्त किया है कि श्री साहू के अनुभवी नेतृत्व में झारखंड में भाजपा और भी सशक्त और सबल होंगी और…

Read More

आदित्य साहू के अभिनंदन समारोह में शामिल होकर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश व्यापारिक प्रकोष्ठ के नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुबह ही लगभग 40 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ता रांची पहुंचे और समारोह में शामिल होकर आदित्य साहू का अभिनंदन किया। समारोह के सफल समापन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूत करने के संकल्प की भावना…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्विरोध निर्वाचन से झारखंड भाजपा में होगा नई ऊर्जा का सूत्रपात : दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बुधवार को राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। इस…

Read More

बिरसानगर जोन नंबर तीन में 20 फीट का अजगर मिलने से मचा हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित पुलिया के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस्ती इलाके में करीब 20 फीट लंबा विशाल अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए, क्योंकि इससे पहले इस इलाके में इतना बड़ा सांप कभी नहीं देखा गया था। अजगर की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत स्नैक कैचर को फोन कर बुलाया। कड़ी…

Read More

जमशेदपुर के उद्यमी के पुत्र कैरव गांधी रहस्यमयी ढंग से लापता, कार झाड़ियों से बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी एवं शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई है। कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से लापता हैं और लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैरव गांधी का अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में ट्रेस किया गया था। इसके बाद उनकी क्रेटा…

Read More

आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी करेगी जोरदार वापसी:संजीव सिन्हा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और झारखंड में भाजपा जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।…

Read More

उलीडीह में टुसु पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने की पूजा राष्ट्र संवाद संवाददाता उलीडीह राजा मैदान के समीप यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडाल का उद्घाटन झारखण्ड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के उपरांत बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और युवा उपस्थित…

Read More

बागबेड़ा में भूमीज समाज की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी घाघीडीह पंचायत से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। भूमीज समाज की पुश्तैनी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासी गुलाम सरदार ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, प्लॉट संख्या 14 तथा खाता संख्या 3718/3721 पर दबंग और अपराध प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, सरकारी छुट्टी का फायदा उठाकर भू-माफियाओं…

Read More

संपन्न हुआ दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव 2026, एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रव्यापी महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को “दोमुहानी संगम महोत्सव” का भव्य आयोजन हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। जमशेदपुरवासियों को बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर माँ स्वर्णरेखा की भव्य आरती का दिव्य दर्शन इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 12…

Read More

दोमुहानी टुसु घाट पर विराट टुसु मेले की धूम, नाचते-गाते लोगों की उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी स्थित टुसु घाट पर बुधवार को झारखंडी लोक संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली। झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विराट टुसु मेले का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से लाई गईं आकर्षक टुसु प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले के दौरान बेहतर टुसु प्रतिमा और उसकी प्रस्तुति को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लिया।…

Read More