लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले धतकीडीह मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले , माथा टेका, बच्चों संग नृत्य भी किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के लोगों को टूसु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा…
Author: dhiraj Kumar
बजरंगदल ने ढूंढ निकाला रांची से लापता दो मासूम बच्चों को इसलिए झारखंड सरकार सम्मान की राशि बजरंगदल के कार्यकर्ता को दें – विहिप राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची के धुर्वा से 2 जनवरी के दिन लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका को रामगढ जिले के चितरपुर के पहाडी क्षेत्रों मे बंजारों की बस्ती में 14 जनवरी के दिन संदेह होने पर चितरपुर समिति के बजरंगदल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सचिन कुमार ने बच्चों की जानकारी मिलते ही रामगढ पुलिस को संपर्क किया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बच्चों को मौके पर पहुंची…
आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। 22 जनवरी बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन…
झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, अपराधियों में पुलिस का भय खत्म: सांसद बिद्युत बरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूरे राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। सांसद महतो ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर में मात्र पांच सौ रुपये के मोबाइल फोन…
सोशल मीडिया के चक्कर में जान जोखिम में, जेल पहुंचे स्टंटबाज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता मोतिहारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल के युवक और युवती कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक एन एच 27 पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह चलती मोटरसाइकिल पर खड़े होकर बाइक चला रहे हैं साथ ही तेजी से अगल-बगल से बड़ी गाड़ियां निकल रही है। लेकिन उन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं है उन्हें तो…
मकर संक्रांति पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व सुधा गुप्ता ने दी शुभकामनाएँ, पारंपरिक गुड़–चूड़ा-दही के साथ मनाया पर्व राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित अपने आवास पर पारंपरिक गुड़–चूड़ा–दही ग्रहण कर प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और श्रम के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति और परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मकर…
उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, विदेशों से आ रहे कॉल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया में रहने वाले आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष सह उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर परिजनों और पुलिस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है देवांग गांधी के बयान पर बिष्टूपुर थाना में एक व्हाट्सएप नंबर +62 83194765544 और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में फिरौती के लिए…
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा, फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर वसूली करने वाला ठग गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपी खुद को सीआईडी का अधिकारी बताकर आम लोगों को डराता-धमकाता था और इसी बहाने उनसे अवैध रूप से पैसे वसूल करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी फर्जी पुलिस नंबर…
संक्रांति पर दोमुहानी समेत विभिन्न नदी तटों पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों व तालाबों में आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गम्हरिया के सापड़ा-शहरबेड़ा स्थित दोमुहानी नदी तट, सीतारामपुर जलाशय, गांजिया घाट, मानीकुई घाट, शिवबाँध आदि घाटों पर प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान लाखों लोगों ने नदी व तालाबों में पवित्र स्नान कर गरीबों को दान पुण्य किया। इस मौके पर दोमुहानी तट स्थित मंदिर में…
दुर्घटना में नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह निवासी करणों कुंभकार की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाड़री मोड़ के समीप सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर सड़क किनारे ब्रेक डाउन होकर खड़े एक ट्रक के पीछे से बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसपर सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह निवासी करणों कुंभकार के रूप में हुई है। वह बीरबांस में रहकर कोलाबीरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी में कार्य करता था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी…
