कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को प्रदेश की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा और जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय से बात की। एक्स पर सरयू राय ने लिखाः यह मामला अपहरण का तो है ही, एक युवक की ज़िंदगी की सुरक्षा से भी जुड़ा है। इस पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। इसके पूर्व यहां जारी एक वीडियो…
Author: dhiraj Kumar
जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। जदयू नेताओं ने नागरिक सुविधाओं की बदहाली, होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि, पेयजल संकट, साफ-सफाई, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति को लेकर नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने…
श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य काफी प्रगति पर है। जीर्णोद्धार कार्य को गति देने और इस कार्य से आमजन को जोड़ने तथा केबुल कंपनी के पुनरुद्धार के मार्ग की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 जनवरी, शनिवार को मंदिर परिसर में श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ करने तथा श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ करने का कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा और…
शहर की बेपटरी कानून व्यवस्था पर भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा हमला बढ़ते अपराध और अपहरण से भयाक्रांत हैं जमशेदपुरवासी : संजीव सिन्हा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में लगातार हो रही हत्या और अपहरण की घटनाओं को लेकर भाजपा ने झामुमो–कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि टेल्को थाना क्षेत्र में युवक अजय श्रीवास्तव की निर्मम हत्या और प्रतिष्ठित व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण ने शहर की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि अपहरण की घटना के 48…
बिरसानगर में हथियार के साथ अपराध की तैयारी करते युवक गिरफ्तार देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और मोबाइल बरामद, लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी उर्फ मोटा (29 वर्ष), पिता परवीन कुमार, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सिटी एसपी…
स्वर्गीय रवि चन्द रजक की पुण्यतिथि पर मानवता का संदेश, ओल्ड एज होम में अन्नदान व सेवा कार्य राष्ट्र संवाद संवाददाता हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम् पूजनीय नाना जी स्वर्गीय रवि चन्द रजक जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा और करुणा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर आदित्यपुर स्थित अंत्योदय भवन ओल्ड एज होम में बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन, मिठाई और फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय रवि चन्द रजक जी की स्मृति को समाजसेवा के माध्यम से जीवंत बनाए रखना रहा। सेवा कार्य के दौरान वृद्धजनों के…
फाइनल में पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रन से हराया, विकास अग्रवाल बने मैन ऑफ द मैच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (CPL)-2026 का खिताब पी.एस.टी.-11 ने जीत लिया। Tube Makers Club Ground में खेले गए फाइनल मुकाबले में पी.एस.टी.-11 ने पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रन से पराजित किया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी (Chief Sports, Tata Steel) और विशिष्ट अतिथि राजीव बधान (Secretary, Cricket Country Club, Ranchi) ने विजेता और उपविजेता…
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के चुनाव पर उठे सवाल, मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के प्रस्तावित चुनाव को लेकर संगठन के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची के निर्धारण और मतदान पद्धति को लेकर मंच के अध्यक्ष विकास सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने सवाल खड़े करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने ज्ञापन सौंपने आए सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और मंच के रजिस्ट्रेशन की मूल प्रति तथा बायलॉज…
अखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।संक्रांति के दूसरे दिन आस्था का प्रतीक अखान जात्रा के अवसर पर गम्हरिया स्थित प्रसिद्ध घोड़ाबाबा (बड़ाम थान) में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया। कुम्भकार समाज गम्हरिया की ओर से आयोजित इस पूजनोत्सव के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जूटे लाखों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि विधान से भगवान बलराम जिऊ की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह…
एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, छह वर्षीय बच्ची की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर गुलाटी पटाखा शो रूम के समीप गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विनीता मोदिया (6 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के…
