Author: dhiraj Kumar

केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता, एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रतिनिधिमंडल केरव गांधी के अपहरण के वारदात को लेकर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक से अपहरण मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को अवगत कराया कि मीडिया में फिरौती एवं 48 घंटे…

Read More

टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह की ओर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को अभियान चलाकर हटा दिया गया. यह कार्रवाई रेलवे की री- डेवलपमेंट योजना के तहत की गई. झारखंड हाईकोर्ट में मामला प्रस्तुत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ और रेलवे के संबंधित विभागों के पदाधिकारी…

Read More

बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में शामिल बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े हुए अपहरण न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि आम लोगों में भी गहरी दहशत भर गया है। सीएच एरिया निवासी उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को अपराधियों ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही अगवा कर लिया था। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो…

Read More

आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-1 स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी में शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भक्ति और उल्लास से सराबोर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे विधि-विधान के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष…

Read More

ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूसील (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) प्रबंधन की शिथिलता और वादा-खिलाफी के कारण ठेका मजदूरों को बार-बार हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगभग एक वर्ष से लंबित ईएल (अर्न्ड लीव) की राशि को लेकर कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन भुगतान नहीं होने से मजदूरों में आक्रोश बढ़ता गया। आखिरकार 13 और 14 जनवरी को ठेका मजदूरों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल शुरू होते ही…

Read More

तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। राजनगर एवं पोटका प्रखंड की सीमा पर स्थित तिलाई पहाड़ में माँ ठाकुरानी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर डांगरडीहा, सिजुलता, हेंसल, पाटा हेंसल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ढोल नगाड़े बजाकर श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और मां की आराधना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। हेंसल गांव में नायके बाबा भीम सरदार एवं ग्राम प्रधान अशोक गोप के पुत्र मनिन्द्र गोप द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके…

Read More

गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। बीते बुधवार की रात चोरों ने गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सभागार में लगे एयरकंडीशनर का आउटर यूनिट चोरी कर लिया। दो दिनों के अवकाश के बाद गुरुवार को जब कार्यालय खुला, तब प्रखंड कर्मियों को चोरी की जानकारी मिली। जांच के दौरान प्रखंडकर्मियों ने छत पर जाकर देखा कि एसी कंप्रेसर के अलावा कई बिजली उपकरणों के तार भी टूटे हुए हैं। इसके बाद मामले की…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण और शपथ के जरिए दिया गया यातायात नियमों का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत स्वयं से करें और अपने परिवार व मित्रों को…

Read More

डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश जमशेदपुर। जिला श्रम समन्वयक (डीएलसी) द्वारा टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका कंपनी “आर के इरेक्टर” से जवाब तलब किए जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया गया कि टाटा पावर के जोजोबेडा पावर प्लांट में विगत 15 वर्षों से कार्यरत दो ठेका मजदूर पवन कुमार एवं संजीव प्रसाद का अचानक पावर हाउस–7, बिष्टुपुर ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ टाटा पावर मजदूर यूनियन द्वारा डीएलसी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत पर डीएलसी ने टाटा…

Read More

कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसिया के उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर के बिष्टुपुर निवासी कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस गंभीर मामले में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी बातचीत कर घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए मामले का…

Read More