बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा सड़कों पर, आज एसएसपी कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सड़कों पर उतरने का एलान किया है। सोनारी के सीएच एरिया में प्रतिष्ठित व्यवसायी के पुत्र के दिनदहाड़े अपहरण को लेकर भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने झामुमो–कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जमशेदपुर में हालात 90 के दशक के…
Author: dhiraj Kumar
परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन वाहन जांच, ₹83,650 का जुर्माना वसूला गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने मुख्य रूप से पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने यानी ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया। जांच के क्रम में 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन और…
राज्य के अधिवक्ताओं का हित मेरे लिए सर्वोपरी : राजेश शुक्ल राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा किया है l जिस पर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रीशुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए आभार जताया है l…
ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट से चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उलीडीह थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। बताया जा रहा है…
अल्पसंख्यक स्कूलों की जर्जर स्थिति और शिक्षक कमी पर गंभीर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के परी सदन में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य भर के अल्पसंख्यक स्कूलों की जर्जर भवन स्थिति और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों की बदहाल इमारतें और शिक्षकों की कमी एक गंभीर विषय है, जिसे आयोग ने प्राथमिकता के आधार पर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की…
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, 24 भवनों की होगी नक्शा विचलन की जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा W.P. (PIL) संख्या 2078/2018 (राकेश कुमार झा बनाम झारखंड राज्य) में 14 जनवरी 2026 को पारित न्यायादेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सह अपर नगर आयुक्त मानगो नगर…
गोविंदपुर हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज हत्या मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम का गठन कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमार गांव के पास बाड़ी घाटी रोड किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में की गई थी। मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि आपसी…
टाटानगर स्टेशन से बागबेड़ा-कीताडीह मार्ग पर रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 32 दुकान और मकान ध्वस्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह की ओर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को अभियान चलाकर हटा दिया गया। यह कार्रवाई रेलवे की री-डेवलपमेंट योजना के तहत की गई। झारखंड हाईकोर्ट में मामला प्रस्तुत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ तथा रेलवे के संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी…
अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद बिद्युत बरण महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने झारखंड की वर्तमान विधि-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है और आम जनता भय के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिनदहाड़े हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है। अपराधियों के हौसले बुलंद सांसद महतो ने कहा कि जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र से युवा उद्यमी कैरव गांधी का बंदूक…
कैरव गाँधी अपहरण चिंताजनक: पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय:आनन्द बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के प्रमुख व्यवसायी श्री देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना को कॉंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे नें अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद बताया है। 13 जनवरी 2026 को कैरव गांधी हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जब उनका वाहन घटनास्थल पर लावारिस पाया गया। अपहरणकर्ताओं ने इंडोनेशियाई मोबाइल नंबर से परिवार को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की, जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई है ।पुलिस ने बिहार, पश्चिम…
