पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई राम बाबा क्षेत्र के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद एक…
Author: dhiraj Kumar
कदमा में कांग्रेस की संगठनात्मक सशक्तिकरण बैठक, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा–सोनारी प्रखंड के अंतर्गत संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर कदमा में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है। बूथ स्तर पर BLA-2 बनाए जा रहे हैं,…
एयरटेल टावर लगाने का विरोध, स्थानीय लोगों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बारिडीह बस्ती स्थित शक्तिनगर क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा टावर लगाए जाने के विरोध में आज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एसडीओ कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने टावर निर्माण का जमकर विरोध किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिडीह बस्ती, शक्तिनगर, जोन नंबर-10, भारत गैस गोदाम के समीप अवैध रूप से एयरटेल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, ऐसे में टावर से निकलने वाले रेडिएशन का लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़…
सड़कों पर ठहरी ज़िंदगी, सवालों के घेरे में प्रशासन मांगें जायज, तरीका सवालों के घेरे में देवानंद सिंह आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का असर राज्य की जीवनरेखा माने जाने वाले जमशेदपुर–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर साफ दिखाई दिया। बुंडू टोल प्लाजा के पास करीब पांच घंटे तक एनएच पूरी तरह जाम रहा, जिससे हजारों यात्री भीषण परेशानी में फंसे रहे। पानी, भोजन और शौचालय जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोग तरसते रहे, जबकि प्रशासन मौके पर मौजूद होने के बावजूद स्थिति को समय रहते नियंत्रित नहीं कर सका। बंद समर्थक बुंडू टोल…
शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ते अपराध, अपहरण की घटनाओं और ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था के विरोध में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से एसएसपी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित…
अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था और अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं से शांतिप्रिय नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। जनता की इसी पीड़ा को आवाज़ देने और शहर में अमन-चैन व सुरक्षा का माहौल बहाल कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता जुलूस की शक्ल में…
21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत व नकद ईनाम होगा. उक्त बातें आज उन्होंने सोनारी विकास भवन (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन 21वां वर्ष है, जिसमे…
शराब बिक्री का विरोध पड़ा भारी, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पत्नी-मां से भी मारपीट राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत परसुडीह थाना क्षेत्र के दुमकागोड़ा में शराब बिक्री का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की और इस दौरान उस पर चाकू व लाठी से भी हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही युवक की पत्नी और मां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके…
पड़हा राजा की हत्या के विरोध में बुलाया गया झारखंड बंद जमशेदपुर में रहा बेअसर राष्ट्र संवाद संवाददाता आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षक और पड़हा राजा सोमा मुंडा की जघन्य हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी ‘झारखंड बंद’ का लौहनगरी जमशेदपुर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। शहर की रफ्तार पूरी तरह सामान्य रही और बंद का आह्वान यहां लगभग बेअसर साबित हुआ। संगठनों ने इस बंद के माध्यम से हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, उन्हें कड़ी सजा देने, पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता प्रदान करने…
केवट समाज ने धूम धाम से मनाया 50वां गुहा निषाद जयंती समारोह, छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद हुए शामिल। राष्ट्र संवाद संवाददाता केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 50वाँ गुहा निषाद जयंती समारोह का आयोजन टाउन हॉल सभागार में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गुण्डरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और काग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भगवान राम और माता सीता के संग उपस्थित निष्दा समाज के राजा गुहा निषाद के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मंच के दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम की…
