डीजे की तेज आवाज बनी हिंसा की वजह, डिमना डैम पर दो गुटों में चाकूबाजी व बोतल से हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया, जिसमें हाथापाई के साथ चाकूबाजी की घटना भी सामने आई। इतना ही नहीं, एक युवक पर बियर की बोतल से हमला किए जाने की बात भी…
Author: dhiraj Kumar
आदिवासी हो समाज महासभा के अधिवेशन में परंपराओं की शुद्धता पर मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा आदिवासी हो समाज महासभा का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 2026 रविवार को आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरु में पारंपरिक बोंगा बुरु पूजा, झंडोत्तोलन और सामूहिक गोवारी प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। अधिवेशन में प्रतिनिधि सभा ने भाग कर शादी (केया-केपेया आंदी) की सामाजिक प्रक्रिया पर गहन चर्चा करते हुए बाला में विवाह की प्रथा को अमान्य करार दिया और पारंपरिक रीति से ही विवाह संपन्न करने पर सहमति बनी। साथ ही मारंग बोंगा (गोत्रीय इतिहास) को पुनर्जीवित करने, अंतर्जातीय विवाह व रिंग सेरेमनी को सामाजिक…
आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। यह कार्रवाई 16 जनवरी 2026 को दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर की गई। आदित्यपुर बस्ती निवासी दीपक मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक उन्हें धमकी दे रहा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। शिकायत मिलते ही आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 19/26…
मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस नकली पेज के माध्यम से असामाजिक तत्व लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। खुद मंत्री दीपक बिरुवा ने इस पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए आम जनता को सतर्क किया है और स्पष्ट कहा है कि इस फर्जी अकाउंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री ने…
ब्राह्मसीविकास मंच में उठा विवाद, अवैध पदाधिकारियों पर जिला प्रशासन से शिकायत की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्राह्मसी विकास मंच को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। मंच के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि कुछ लोग ब्राह्मसी विकास के नाम पर गलत तरीके से संगठन का दुरुपयोग कर रहे हैं और स्वयं को अध्यक्ष व महासचिव घोषित कर रहे हैं, जबकि उनका चयन पूरी तरह अवैध और असंवैधानिक है। राज किशोर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि ब्राह्मसी विकास मंच का गठन एक निश्चित संविधान और नियमावली के…
कैरव गांधी से मिलने पहुंचे सुदेश महतो, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 5 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के परिजनों से मिलने रविवार को राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी. मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व डिप्टी सीएम ने राज्य में गिरते कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि जमशेदपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. राज्य के व्यवसायी और कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. 5…
जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सर्दियों के मौसम को और भी रंगीन बनाने के लिए आयोजित विंटर फेस्ट के तहत रविवार का दिन खास रहा। इस मौके पर शहर में एक बार फिर उत्साह, उमंग और मस्ती का माहौल देखने को मिला। युवाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सड़कों पर उतरकर खुलकर आनंद उठाया। मौका था बहुप्रतीक्षित “जैम एट स्ट्रीट (Jam@Street)” कार्यक्रम का। टाटा स्टील के सौजन्य से विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन शहरवासियों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है।…
नशे में ऑटो चालक की लापरवाही से क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त, ट्रैफिक अव्यवस्था पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग से आदित्यपुर की ओर जा रही हुंडई क्रेटा कार (वाहन संख्या JH05BW9005) एक नशे में धुत्त ऑटो चालक की लापरवाही का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक ने तेज और अनियंत्रित गति में चलते हुए अचानक कार को टक्कर मारते हुए कैंची काट दी, जिससे क्रेटा अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना में बदल गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार गम्हरिया स्थित टीचर ट्रेनिंग मोड़ के समीप…
गोलमुरी में लावारिस मिला लेडीज बैग, पुलिस ने 60 वर्षीय महिला को सुरक्षित लौटाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सुबह-सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक लावारिस लेडीज बैग पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की। जांच के दौरान बैग से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान लीला दास, उम्र करीब 60 वर्ष, के रूप में की गई। गोलमुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लीला दास से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। पुलिस द्वारा बैग को सुरक्षित रूप से उन्हें…
नर्सरी का संग्राम : नामांकन सूची के साथ ही स्कूल परिसर में उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नर्सरी कक्षा के लिए प्रवेश सूची जारी होते ही अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अभिभावक अपने-अपने बच्चों के साथ स्कूल परिसर पहुंचे और सूची में नाम देखने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रवेश सूची में बच्चों का नाम देखकर कई अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं सूची में नाम न होने से अनेक अभिभावक निराश नजर आए। सीमित सीटों और अधिक आवेदनों के कारण प्रवेश को…
