Author: dhiraj Kumar

ब्रह्मर्षि विकास मंच में पदाधिकारियों की घोषणा पर विवाद, संस्थापक महासचिव ने बताया अनैतिक व अवैध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष एवं महासचिव के नामों की हालिया घोषणा को लेकर तीखा विवाद सामने आया है। मंच के संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर इस घोषणा को पूर्णतः अनैतिक, अलोकतांत्रिक एवं अवैध बताया। उन्होंने कहा कि न तो कोई चुनाव हुआ और न ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, बल्कि पूर्वनिर्धारित और मनमानी तरीके से मनोनयन किया गया है। राजकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव ने अपने-अपने रिश्तेदारों का मनोनयन…

Read More

तैलिक साहू महासभा ने मनायी महादानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी का 426 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने…

Read More

एनएच-33 पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन जांच अभियान, 15 वाहनों से 2.45 लाख जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में एनएच-33 पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला मोटरयान निरीक्षक (MVI) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन व अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 15 वाहन ओवरलोडिंग करते पाए गए, जिनसे कुल 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और परमिट की…

Read More

जदयू सभी वार्डों व मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जनता दल (यूनाइटेड) की मानगो नगर निगम चुनाव समिति की अहम बैठक सन सिटी, एनएच-33, मानगो में आयोजित की गई। बैठक में यह तय किया गया कि जनता दल (यूनाइटेड) मानगो नगर निगम के सभी 36 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही मेयर पद पर भी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और संभावित प्रत्याशियों को लेकर गहन चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने बताया कि विभिन्न वार्डों से प्रत्याशिता के लिए आवेदन भी पार्टी को प्राप्त…

Read More

क्षत्रियों की विरासत अतुलनीय और गौरवशालीः सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि क्षत्रिय समाज का अतीत, उसका विरासत अतुलनीय है। उन्होंने साझी विरासत को मजबूत करने और सनातन संस्कृति को भी मजबूत करने पर विशेष बल दिया। आदित्यपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ के बैनर तले आयोजित परिवार मिलन समारोह में सरयू राय ने कहा कि धर्म, समाज, देश और संस्कृति के लिए लड़ने का उम्दा इतिहास क्षत्रियों के अलावे किसी और का नहीं है। हम लोगों ने अपने आत्मबल और रणनीति के माध्यम से इतिहास में एक ऐसा मुकाम कायम…

Read More

आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील के भूमि प्रबंधन विभाग के मुखिया आनंद कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर आम बागान को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु वहां मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। यह चिट्ठी 6 जनवरी को लिखी गई है। चिट्ठी में लिखा है कि टाटा स्टील ने आम बागान के एक बड़े हिस्से को लोहे के ग्रिल से कवर किया था ताकि कोई अवांछित तत्व न आ सके। अभी देखा गया…

Read More

करणी सेना ने शौर्य दिवस पर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सोमवार सुबह क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए जीवन भर संघर्ष किया…

Read More

शीतला माता मंदिर में 10 दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता शहर की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री श्री शीतला माता मंदिर में सोमवार से 10 दिवसीय भव्य रुद्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया। आयोजन की शुरुआत मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए। विधि-विधान से कलश पूजन और स्थापना के बाद अनुष्ठान आरंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 19 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन रुद्र चंडी महायज्ञ, भागवत कथा पाठ,…

Read More

मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, कुल 281 लाभार्थी ने उठाया लाभ , 30 का होगा मुफ्त ऑपरेशन राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 34 एवं 35 स्थित बाबा आश्रम साइन कॉलोनी, वास्तु विहार में नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी विक्रम किस्कू की ओर से एक व्यापक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कुल 281 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जांच के दौरान जिन लोगों में गंभीर नेत्र रोग…

Read More

राखा कॉपर क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्षेत्र स्थित जियाडा की जमीन पर लगातार फैक्ट्रियों के खुलने और धड़ल्ले से चल रहे औद्योगिक कार्यों के बीच मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार देर रात एथेनॉल कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय ठेका मजदूर सुनील कुमार की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने उच्च…

Read More