Author: dhiraj Kumar

अशोक और प्रमिला गोयल ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और उनकी धर्मपत्नी प्रमिला गोयल ने सोमवार को ताइक्वांडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।  यह आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में किया गया।  विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें आशिया कुमारी, रिद्धि चटर्जी, रश्मि गोप, ऋषिका वर्मा, पृथ्वीराज और अमित गोप शामिल रहे।प्रतियोगियों दिसंबर माह की 24 और 25 तारीख को आयोजित की गई थी।  आयोजन को सफल बनाने में अशोक…

Read More

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपहृत व्यवसायी पुत्र के परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन पर दबाव का भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में देवांग गांधी के आवास पहुँचा और उनके पुत्र के अपहरण की घटना को लेकर परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि अपहरण की घटना को सात दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे जमशेदपुर जैसे औद्योगिक नगर में व्यापारियों के बीच भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने…

Read More

ऊँ ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा डिमना लेक में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ऊँ ब्रह्मर्षि विकास मंच, एम.जी.एम., जमशेदपुर की ओर से रविवार को डिमना लेक में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच, ब्रह्मर्षि महिला मंच एवं युवा मंच के हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व और समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। साथ ही कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए…

Read More

गोलमुरी में कानून-व्यवस्था व ट्रैफिक अव्यवस्था पर भाजपा का ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में गिरती कानून-व्यवस्था और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी व ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी, नशाखोरी, मटका-लॉटरी और अड्डेबाजी पर चिंता जताई। ज्ञापन में बताया गया कि बजरंग नगर, केबुल बस्ती और गोलमुरी बाजार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ी है। वहीं केरला समाजम स्कूल, सेंट जोसेफ हाई स्कूल और मिराज सिनेमा के पास ट्रैफिक जाम आम…

Read More

पुस्तक दान शिविर को मिला जनसहयोग, दो दिनों में 372 पुस्तकें संग्रहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जिला प्रशासन के सहयोग से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी के लिए आयोजित पुस्तक दान शिविर के दूसरे दिन भी नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। दूसरे दिन प्राप्त पुस्तकों को मिलाकर अब तक कुल 372 पुस्तकें दान स्वरूप संग्रहित की जा चुकी हैं। शिविर में दान की गई पुस्तकें शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, बाल साहित्य एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित हैं, जिससे डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी और अधिक समृद्ध होगी। शीर्ष पुस्तक दानदाताओं में श्रीमती मंजू खंडेलवाल (150 पुस्तकें), श्री बन्नी…

Read More

नीमडीह थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग, दो बिना नंबर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर लगे बाइक जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह।नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें, जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे, को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, उक्त वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह चेकिंग…

Read More

शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्वी बागबेड़ा पंचायत एवं उत्तरी कीताडीह पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद महिला एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बुजुर्ग मौजूद रहे। कंबल पाकर महिला एवं बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में यह…

Read More

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि वयवस्था के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष श्री रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस थाना में एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से थाना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रकार के नशा कारोबार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने थाना प्रभारी दिलीप यादव को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से…

Read More

आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जमशेदपुर के जुबली एम्यूजमेंट पार्क में रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड कर्मचारियों के बच्चें, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने एक साथ मिलकर कैनवास में रंग-बिरंगे चित्र उकेरे। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से आर्ट मेले का उद्घाटन किया और उपस्थित बच्चों का मनोबल बढ़ाया।…

Read More

जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार, कई आरोपी बरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के सामने 12 मई 2016 को हुए जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने झामुमो के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जीतेंद्र सिंह को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर अदालत 23 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी। अदालत के फैसले के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपी मंगल टुडू,…

Read More